फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi bsf jawan ambulance turn over at shastri park two jawans died

दिल्ली: अस्पताल जा रही बीएसएफ जवानों की एंबुलेंस शास्त्री पार्क में पलटी, दो जवानों की मौत

Tue, 18 Jan 2022 05:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 18 Jan 2022 05:38 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक यशवीर मलिक और मनोज पासवान बीएसएफ में तैनात थे। यशवीर एएसआई के पद पर तैनात थे जबकि मनोज हवलदार था। इनकी तैनाती दिल्ली, रोहिणी स्थित सेक्टर-26 में मौजूद बीएसएफ की 165 बटालियन में थी।

विज्ञापन
Delhi bsf jawan ambulance turn over at shastri park two jawans died
बीएसएफ के दो मृत जवानों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उतर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बीएसएफ जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो जवानों की मौत हो गई जबकि चालक समेत तीन जवान जख्मी हो गए। एंबुलेंस पलटते ही राहगीर मदद को भागे।

विज्ञापन


पीसीआर की मदद से घायलों को जीटीबी अस्पताल भेजा गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त शामली, यूपी निवासी यशवीर मलिक (52) और हाजीपुर, बिहार निवासी मनोज पासवान (32) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद इनके शव परिवार के हवाले कर दिए गए हैं। वहीं हादसे में घायल हुए जवान प्रवीण, अरुण कुमार और केएस गुप्ता को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यशवीर मलिक और मनोज पासवान बीएसएफ में तैनात थे। यशवीर एएसआई के पद पर तैनात थे जबकि मनोज हवलदार था। इनकी तैनाती दिल्ली, रोहिणी स्थित सेक्टर-26 में मौजूद बीएसएफ की 165 बटालियन में थी। दोनों जवानों का शाहदरा स्थित मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) में इलाज चल रहा था।

सोमवार सुबह चालक जवान प्रवीण एंबुलेंस में दोनों को लेकर बाकी जवानों के साथ शाहदरा के लिए निकला था। इस बीच जैसे ही एंबुलेंस शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो के सामने पहुंची, अचानक सड़क पार कर रहा एक शख्स उसके सामने आ गया और एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीर मदद के लिए वहां पहुंचे।

इस बीच सूचना मिलने के बाद पीसीआर और कैट्स एंबुलेंस की मदद से घायलों को जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया, जहां यशवीर मलिक और मनोज पासवान को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मस्तानखेड़ा, शामली, यूपी निवासी यशवीर मलिक का परिवार मेरठ शहर में रह रहा था। इनके परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं। वहीं मनोज पासवान बिहार के हाजीपुर के रहने वाले थे। इनके परिवार में भी पत्नी व दो बच्चे हैं।


पुलिस ने सोमवार शाम को ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। दोनों ही परिवार शवों को अपने-अपने पैतृक गांव लेकर चले गए। शास्त्री पार्क थाना पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि रफ्तार अधिक होने के कारण एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed