Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Boy stabbed to death in Pandav Nagar

दिल्ली: पांडव नगर में आठवीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, संदेह के आधार पर दो लोगों को पकड़ा; चल रही है जांच

Sat, 28 Nov 2026 11:58 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Nov 2026 11:58 PM IST
सार

पांडव नगर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। इस अपराध में शामिल होने के संदेह में दो लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
Delhi: Boy stabbed to death in Pandav Nagar
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पांडव नगर इलाके में चार-पांच दिन पहले हुए झगड़े का बदला लेने के लिए दो लड़कों ने आठवीं कक्षा के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 14 वर्षीय पवन के रूप में हुई है। वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल पवन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, पवन अपने परिवार के साथ पांडव नगर इलाके में रहता था और आठवीं कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पवन और आरोपियों के बीच चार-पांच दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते दोनों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन

 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पवन को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो लड़के दिखाई दिए थे। पुलिस ने फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed