{"_id":"57c0656c4f1c1bd539d4ef3d","slug":"delhi-book-festival-in-pragati-maidan-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगति मैदान में दिल्ली पुस्तक मेले का आज से हो रहा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगति मैदान में दिल्ली पुस्तक मेले का आज से हो रहा आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 Aug 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुस्तक प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। अगले नौ दिन उनके लिये बेहतर गुजरने वाले हैं। प्रगति मैदान में शनिवार से दिल्ली पुस्तक मेले का आगाज हो रहा है। 4 सितंबर तक पुस्तक प्रेमी देश-विदेश की बेहतर पुस्तकों की खरीददारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
पुस्तक मेले का आयोजन इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑरगेनाइजेशन (आईटीपीओ) व फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स संयुक्त रूप से कर रहे हैं। वीकेंड पर शुरू हो रहे पुस्तकों के कुंभ के आयोजकों को उम्मीद है कि दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहतर रहेगी।
विज्ञापन
दो वीकेंड होने से ज्यादा पुस्तक प्रेमी मेले में पहुं़चेगे। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन मेले का उद्घाटन करेंगे। वहीं, पुस्तक मेले में नौ दिनों तक कई तरह की साहित्यिक गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन