फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi bomb threat case 29 bomb calls were received from North-West district

'सिर्फ एक जिले से 29 कॉल': बम-डॉग स्क्वायड भी एक, दिल्ली पुलिस के फूल गए थे हाथ-पांव; पढ़ें जिलेवार आंकड़े

Wed, 01 May 2024 08:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 01 May 2024 08:12 PM IST
सार

200 से अधिक स्कूलों में ईमेल भेजकर बम से उड़ाने के मामले में सिर्फ एक जिले में 29 कॉल मिली थी। कॉल मिलने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए थे। सबसे पहले स्कूल से बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। लोकल पुलिस को इन स्कूलों में तैनात किया गया।

विज्ञापन
delhi bomb threat case 29 bomb calls were received from North-West district
प्रीत विहार स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल गेट पर खड़े अभिभावक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में बुधवार सुबह जैसे-जैसे राजधानी दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों से बम की कॉल आ रही थी, वैसे-वैसे पुलिस अधिकारियों के होश उड़े जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक ही जिले से बम की 29 कॉल भी आ सकती हैं। अधिकारियों को यह समझ नहीं आ रहा था कि इन कॉल्स से कैसे निपटा जाए।

विज्ञापन

पंद्रह जिला में एक-एक बम व डॉग स्क्वायड की टीम
दरअसल, मौजूदा व्यवस्था के अनुसार दिल्ली पुलिस के सभी पंद्रह जिला में एक-एक बम व डॉग स्क्वायड की टीम है। अमूमन इनकी भी जरूरत कभी कभार पड़ती है। लेकिन बुधवार सुबह अकेले उत्तर-पश्चिम जिला से 29 बम की कॉल आ गई। सभी जगह एक समय में बम व डॉग स्क्वायड भेजे जाना संभव नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बम की खबर के बाद स्कूल के बाहर जुटे अभिभावक
ऐसे में लोकल पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने एरिया के स्कूल पहुंचने के आदेश जारी किए गए। पुलिस कर्मियों से कहा गया कि वह स्कूल पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित निकलवाने में स्कूल प्रशासन की मदद करें। इसके अलावा स्कूल के बाहर के हालात पर भी नजर रखें। दरअसल बम की खबर मिलने के बाद अभिभावक स्कूल के बाहर जुटना शुरू हो गए।

विज्ञापन

बम की खबर के बाद पुलिस ने की अपील
पुलिस ने सभी से न घबराने की अपील की। हालात को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस की दूसरी यूनिट में तैनात बम व डॉग स्क्वायड को भी जिलों में बुला लिया। देर शाम तक स्कूलों का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। इसके बाद इन सभी कॉल्स को हॉक्स करार दे दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया दिल्ली के स्कूलों में कुल 223 बम की कॉल्स आई। इनमें सबसे अधिक उत्तर-पश्चिम और सबसे कम उत्तर-पूर्व और उत्तरी दिल्ली में आई। दिनभर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्कूलों में डटे रहे। देर शाम को ही इन्होंने अपने दफ्तरों का रुख किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हालात पर नजर रखने के आदेश दिए हैं।

स्कूलों में ईमेल के जरिए आई बम की कॉल्स का जिलानुसार आंकड़ा
पूर्वी जिला----------------24
उत्तर-पूर्वी जिला------------03
शाहदरा जिला--------------22
उत्तरी जिला---------------03
बाहरी-उत्तरी---------------04
बाहरी जिला---------------16
पश्चिम जिला--------------21
रोहिणीजिला---------------10
द्वारका जिला---------------24
दक्षिण-पश्चिम--------------20
दक्षिण जिला---------------18
दक्षिण-पूर्व----------------10
नई दिल्ली-----------------06
मध्य दिल्ली----------------13

(कुल कॉल्स की संख्या-223)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed