फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP vs AAP: Union Minister Meenakshi Lekhi attacks AAP, says Yamuna gets dirty while washing away their

Delhi BJP vs AAP: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का 'आप' पर हमला, कहा- इनके पाप धोते-धोते यमुना हुई मैली

Wed, 23 Nov 2022 12:44 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 23 Nov 2022 12:44 PM IST
सार

भाजपा नेता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद को और पार्टी के नेताओं को ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटने में लगे हुए हैं। एक आम आदमी पार्टी जबसे दिल्ली में है, कुछ किया नहीं है।

विज्ञापन
Delhi BJP vs AAP: Union Minister Meenakshi Lekhi attacks AAP, says Yamuna gets dirty while washing away their
 मीनाक्षी लेखी - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली की यमुना आम आदमी पार्टी के नेताओं के पाप धोते-धोते मैली हो गई है।

विज्ञापन


भाजपा नेता ने सत्येंद्र जैन पर हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के यह वही नेता हैं जो दूसरे राजनीतिक दलों पर कीचड़ उछाला करते थे। सत्येंद्र जैन एक दुष्कर्मी से मसाज कराते हैं। इतना सब होने के बावजूद सत्येंद्र जैन अभी भी मंत्री पद पर बने हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में संयम और शालीनता परिचय होना चाहिए। सत्येंद्र जैन का जो जेल में व्यवहार है वही आम आदमी पार्टी का चरित्र है।
विज्ञापन


उन्होंने सत्येंद्र जैन पर हमला बोलते हुए कहा कि जेल में रहते हुए सत्येंद्र चैन सारे ऐशो आराम ले रहे हैं। ऐसा लग रहा है सत्येंद्र जैन किसी जेल में नहीं बल्कि किसी रिसॉर्ट में रुके हुए हों। दिल्ली की जनता को समझना होगा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं की कथनी और करनी में कितना फर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद को और पार्टी के नेताओं को ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटने में लगे हुए हैं। एक आम आदमी पार्टी जबसे दिल्ली में है, कुछ किया नहीं है। बस जनता को धोखा देने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed