नहीं थम रही दिल्ली अग्निकांड पर सियासत, मनोज तिवारी बोले- फैक्टरी का मालिक आप का कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अनाज मंडी अग्निकांड में 43 लोगों की मौत के ऊपर सियासत कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने फैक्टरी मालिक को लेकर बड़ा दावा किया है। तिवारी ने कहा, "ऐसा बताया जा रहा है कि जिस फैक्टरी में आग लगी उसका मालिक रिहान आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है।"
Manoj Tiwari, BJP: Rehan, owner of the floor (where a fire broke out yesterday in Delhi's Anaj Mandi) is said to be a Aam Aadmi Party (AAP) worker. #DelhiFire pic.twitter.com/hmDOZG8yWV
— ANI (@ANI) December 9, 2019विज्ञापन
इससे पहले भी भाजपा और अन्य दलों के नेताओं ने अनाज मंडी अग्निकांड को लेकर सियासत की रोटियां सेकने में कोई कोर-कसर नही छोड़ी है। साथ ही दिल्ली सरकार को घेरने का भी खूब प्रयास किया गया।
फैक्टरी का मालिक 14 दिनों की रिमांड पर
जिस फैक्टरी में भीषण आग लगी थी उसके मालिक रिहान और उसके मैनेजर फुकरान को आज (सोमवार) पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पुलिस ने इन दोनों की 14 दिन की रिमांड मांगी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।
बता दें कि रविवार तड़के इस बिल्डिंग में आग लगी थी जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इमारत में काम करने वाले ज्यादातर मजदूर रात में यहीं सो जाते थे। एक-एक कमरे में 10-15 लोग रहा करते थे। दिनभर काम करने के बाद वह थककर जहां जगह मिलती वहीं पर सो जाते थे। रोजी-रोटी कमाने के लिए राजधानी दिल्ली आए ये लोग संकरी गली में मौजूद मकान में बेहद खराब स्थिति में अपने दिन गुजार रहे थे।