फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Bhalaswa landfill site 15 hours on, firefighting operation underway locals facing breathing problem

धधक रही भलस्वा लैंडफिल साइट: आग बुझाने में जुटा है दमकल विभाग, स्थानीय लोग जहरीले धुएं से परेशान

Wed, 27 Apr 2022 11:12 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Apr 2022 11:12 AM IST
सार

भलस्वा लैंडफिल साइट पर मंगलवार शाम से ही आग लगी है और आग लगते ही चारों तरफ धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल की दस गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। लेकिन आग लगातार धधक रही है और बुधवार को यहां आग बुझाने का कार्य जारी है। 

विज्ञापन
Delhi Bhalaswa landfill site 15 hours on, firefighting operation underway locals facing breathing problem
भलस्वा लैंडफिल साइट में लगी आग - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर दिल्ली स्थित भलस्वा लैंडफिल साइट पर 15 घंटे बाद भी आग धधक रही है। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार सुबह से दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इससे पहले गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भी मार्च माह में आग लग गई थी। आग लगने से आसपास के इलाके के लोगों का सांस लेना काफी मुश्किल हो गया है। जहरीले धुएं के चलते लोगों को खांसी और घुटन का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


भलस्वा लैंडफिल साइट पर आग लगते ही चारों तरफ धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल की दस गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। लेकिन आग लगातार धधक रही है और बुधवार को यहां आग बुझाने का कार्य जारी है। 
विज्ञापन


दमकल विभाग ने मंगलवार को ही एमसीडी टीम को ऑपरेशन में शामिल होने के लिए कहा, ताकि जेसीबी मशीन से गीला कूड़ा उठाकर आग पर डाला जा सके। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम से लगी है आग

दमकल विभाग को शाम 5.50 बजे भलस्वा लैंडफिल साइट पर आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए आठ और गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग लगने से चारों तरफ धुआं फैल गया था। 


दमकल अधिकारियों ने बताया कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर कूड़े के एक बड़े हिस्से में आग लगी हुई है। दमकल की दस गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, बावजूद आग नियंत्रण में नहीं आ रही। उधर आग से आस पास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में कई तरह की दिक्कतें हो रही हैं। 


दमकल अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पाने में समय लग सकता है। इससे पहले गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भी इस साल तीन बार आग लग चुकी है और यहां आग पर काबू पाने के लिए गीला कूड़ा उठाकर उस पर डाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed