फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi awaits severe cold light rain expected on Monday

Weather Update : दिल्लीवालों को कोहरा-स्मॉग कर रहा परेशान, कल हल्की बारिश के आसार

Sun, 22 Dec 2024 03:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Dec 2024 03:17 AM IST
सार

मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Delhi awaits severe cold light rain expected on Monday
दिल्ली में सोमवार को बारिश की संभावना - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

राजधानी में कड़ाके की ठंड का लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। आने वाले दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है। हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। कोहरे व स्मॉग लोगों को परेशान कर रहा है। इससे तापमान के साथ दृश्यता पर असर पड़ रहा है। शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे तक सफदरजंग एयरपोर्ट में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। जबकि पालम में 600 मीटर दृश्यता रही। सुबह कोहरे व स्मॉग का असर देखने को मिला। इससे सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को हुई।

विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। दिन के समय कुछ देर के लिए सूरज के दर्शन हुए, लेकिन शाम ढ़लने से पहले ही कुहासा सा छा गया। हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। ऐसे में दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूसा में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने घने से घना कोहरे का अलर्ट जारी किया है। रविवार को कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग और घने से घना कोहरा रहने की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed