दिल्लीः तेज रफ्तार डंपर ने मारी ऑडी को जबरदस्त टक्कर, 3 की मौत, लग्जरी कार के उड़े परखच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि यह हादसा रोहिणी सेक्टर-15 के ईएसआई अस्पताल के पास केएन काटजू मार्ग पर हुआ। रात करीब 1 बजकर 4 मिनट पर केएन काटजू पुलिस स्टेशन के पीसीआर को एक फोन आया कि एक ऑडी कार और डंपर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ईएसआई अस्पताल ले गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान सुमित(29), पत्नी(27) और मां(65) के रूप में हुई है।
इनके साथ ही सुमित का तीन साल का बच्चा भी कार में था जिसके घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार डंपर का ड्राइवर मौके से फरार है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम रवाना कर दी है।
हालांकि अभी जांच होनी बाकी है लेकिन शुरुआती जांच में यह बता सामने आई है कि डंपर तेज रफ्तार में था। यूटर्न लेने के दौरान डंपर ने अपना नियंत्रण खो दिया और ऑडी पर पलट गया। इस घटना में ऑडी कार बुरी तरह पिचक गई और उसमें सवार चार में से तीन लोगों की मौत हो गई।
तस्वीरें देखें तो समझा जा सकता है कि डंपर के ऑडी पर पलटने के बाद ऑडी जमीन में धंस गई और जानलेवा हादसे में तीन लोग मर गए।