{"_id":"05226a88d08d6e1aa30c14019e391cb8","slug":"delhi-attempted-rape-by-soldiers-clothes-torn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के सिपाही ने की रेप की कोशिश, कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के सिपाही ने की रेप की कोशिश, कपड़े फाड़े
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 13 Jun 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के डिफेंस कालोनी में बृहस्पतिवार रात दिल्ली पुलिस के सिपाही ने पड़ोसी महिला से रेप की कोशिश की। सिपाही ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। उसके शोर को सुनकर बचाने आए पड़ोसी दंपति के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
सिपाही ने सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ की भी पिस्टल छीनने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कर उससे तमंचा बरामद कर लिया है।
एसओ आरपी शर्मा ने बताया कि दिल्ली के एक थाने में तैनात सिपाही मुरादनगर की डिफेंस कालोनी में रहता है। बृहस्पतिवार रात नौ बजे वह पड़ोस में रह रही महिला को अकेली पाकर उसके घर में घुस गया। महिला के मुताबिक सिपाही ने उसके साथ छेड़छाड़ रेप की कोशिश की। उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
विज्ञापन
शोर मचाने पर बचाने आए पड़ोसी दंपति तिवारी के साथ भी सिपाही ने मारपीट की । सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ ने आरोपी को समझाने की कोशिश की, लेकिन सिपाही ने उनकी भी पिस्टल छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन
इधर पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया है। उससे एक तमंचा भी बरामद किया गया है ।