फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : Attempt to send the couple to America by changing their appearance

Delhi : दंपती का हुलिया बदलकर कनाडा के रास्ते अमेरिका भेजने की कोशिश, एयरपोर्ट पुलिस ने फरार एजेंट को दबोचा

Sun, 15 Dec 2024 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Dec 2024 02:30 AM IST
सार

आरोपी यात्री से पूछताछ में पता चला कि वह पत्नी अर्चना कौर के साथ बेहतर आजीविका के लिए अमेरिका जाना चाहते थे। एक दोस्त के जरिए एजेंट जगजीत सिंह उर्फ जग्गी से मिले। जिसने उसे पत्नी के साथ 60 लाख रुपये में कनाडा के रास्ते अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Delhi : Attempt to send the couple to America by changing their appearance
एजेंट गिरफ्तार.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंपती का हुलिया बदलकर कनाडा भेजने की कोशिश करने के मामले में आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने फरार एजेंट को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में शामिल चार एजेंटों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। बुजुर्ग का हुलिया बनाए दंपती पर शक होने पर आईजीआई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया था। पकड़े गए एजेंट की पहचान गांव अकालपुर बरेली यूपी निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है।

विज्ञापन


18 जून को 67 साल के रशविंदर सिंह अपनी पत्नी के साथ कना़डा जाने के लिए दिल्ली के हवाई अड्डे पर पहुंचे। यात्रा दस्तावेज के दौरान अधिकारियों ने पाया कि उनकी आवाज उम्र से मेल नहीं खा रही थी। साथ ही त्वचा से भी वह काफी युवा लग रहे थे। चेहरे पर कोई झुर्रियां नहीं थी। शक होने पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। पता चला कि असल में वह गुरुद्वारा आर्य नगर, मोती नगर, लखनऊ, यूपी निवासी 24 साल के गुरुसेवक सिंह हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह एजेंट के कहने पर बुजुर्ग व्यक्ति के पासपोर्ट से कनाडा जाने की कोशिश कर रहे थे। इसके लिए एजेंटों ने उनका हुलिया बदल दिया था। गुरुसेवक और उसकी पत्नी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने इनके खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 लाख में कनाडा के रास्ते अमेरिका भेजने का सौदा
आरोपी यात्री से पूछताछ में पता चला कि वह पत्नी अर्चना कौर के साथ बेहतर आजीविका के लिए अमेरिका जाना चाहते थे। एक दोस्त के जरिए एजेंट जगजीत सिंह उर्फ जग्गी से मिले। जिसने उसे पत्नी के साथ 60 लाख रुपये में कनाडा के रास्ते अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया। यात्री ने एजेंट जग्गी को 30 लाख रुपये दिए। बाकी रकम वहां पहुंचने के बाद देना तय हुआ। एजेंट ने सहयोगियों की मदद से उसके लिए 67 साल के रशविंदर सिंह पत्नी के लिए हरजीत कौर नाम की महिला के पासपोर्ट का इंतजाम किया। एजेंट जग्गी के निर्देश पर उसका एक साथी दंपति को दिल्ली के एक सैलून में ले गए। जहां पासपोर्ट धारक रशविंदर सिंह की तस्वीर से मिलता-जुलता रूप देने के लिए उसे बूढ़े व्यक्ति का मेकअप करवाया।


अब तक चार जालसाजों को पकड़ा
मामले की जांच करते हुए पुलिस ने चार एजेंटों पीलीभीत यूपी निवासी जगजीत सिंह, रुद्रपुर, उत्तराखंड निवासी गुरमुख सिंह, पीलीभीत निवासी परमबीर सिंह और किरणदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में भूपेंद्र सक्रिय रूप से शामिल पाया गया। उसने ही यात्रियों के लिए पासपोर्ट का इंतजाम किया था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट की कार्रवाई शुरू की गई। निरीक्षक केदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच कर भूपेंद्र सिंह को दिल्ली के एक ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed