फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Atal Garden near Najafgarh Drain will become a place for entertainment

Delhi : नजफगढ़ ड्रेन के पास अटल गार्डन बनेगा मनोरंजन का सामूहिक ठिकाना, परियोजना की प्रक्रिया शुरू

Thu, 26 Jun 2025 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 06:07 AM IST
सार

अटल गार्डन के नाम से विकसित होने वाली यह परियोजना दिल्लीवासियों के मनोरंजन का नया ठिकाना बनेगी। 

विज्ञापन
Delhi: Atal Garden near Najafgarh Drain will become a place for entertainment
demo

विस्तार

नजफगढ़ ड्रेन के पास विपिन गार्डन में 21 एकड़ जमीन को हरे-भरे सामुदायिक मनोरंजन स्थल के रूप में बदला जाएगा। अटल गार्डन के नाम से विकसित होने वाली यह परियोजना दिल्लीवासियों के मनोरंजन का नया ठिकाना बनेगी। 

विज्ञापन


इसमें हरे-भरे पार्क के साथ बड़ा वॉकिंग ट्रैक, छठ घाट, जिम, बच्चों के खेल का मैदान, क्रिकेट नेट, रंगीन वाटर फाउंटेन व पार्किंग बनाई जाएगी। दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग (आईएंडएफसी) ने इसका डिजाइन और निर्माण परियोजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना पर 29.94 लाख रुपये खर्च होंगे। 
विज्ञापन


द्वारका मोड़ के पास सरकार की करीब 50 एकड़ जगह अतिक्रमण की मार झेल रही थी। अब यहां करीब 21 एकड़ जगह पर पार्क बनाने की परियोजना पर काम शुरू किया गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्थानीय विधायक और आईएंडएफसी के अधिकारियों के साथ इस जगह का दौरा किया था। उन्होंने यहां पर खूबसूरत पार्क बनाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग डिजाइन तैयार करने और परियोजना पर कुल 29,94,120 रुपये खर्च करेगा। काम तीन महीने में पूरा होगा। 27 जून दोपहर 3 बजे तक टेंडर जमा हो जाएंगे है। इसके बाद तय कंसल्टेंट एजेंसी मिट्टी की जांच, वास्तुकला, सौंदर्य का थ्रीडी मॉडल, संरचना की डिजाइन, परियोजना की अनुमानित लागत तय करेगी और परियोजना के अगले हिस्से के लिए निविदा दस्तावेज तैयार करेगी। डिजाइन दिल्ली के मास्टर प्लान-2021 और स्थानीय नियमों के मुताबिक तैयार होगा।

किनारे भी चमकेंगे : सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग पास में बह रही साहिबी नदी (नजफगढ़ ड्रेन) के किनारों को भी विकसित करेगी। इसके दोनों तरफ सड़क बनेगी और किनारों पर पौधरोपण कर इस जगह को दर्शनीय बनाया जाएगा। 


परियोजना के लिए सरकार ने मील के पत्थर तय किए हैं। 15 दिन में मिट्टी की जांच और तीन माह में परियोजना का बजट तैयार करना है। परियोजना दिल्ली को एक नया हरा-भरा और मनोरंजक स्थल देगी, जो उत्तम नगर, द्वारका मोड़, विपिन गार्डन जैसे स्थानीय कॉलोनियों के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed