फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly special session aap mla mahendra goyal tear farm laws copy in house know what all happened what kejriwal say in house

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में फाड़ी कृषि कानूनों की प्रतियां, कहा- आज हर किसान बना भगत सिंह

Thu, 17 Dec 2020 05:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 17 Dec 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly special session aap mla mahendra goyal tear farm laws copy in house know what all happened what kejriwal say in house
केजरीवाल ने फाड़ी प्रतियां - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही यहां जमकर हंगामा हुआ। यहां तक कि कृषि कानूनों का विरोध इतना तेज हुआ कि सीएम केजरीवाल ने इन्हें काला कानून बताते हुए इनकी प्रतियां सदन में ही फाड़ दीं। इसके बाद विधानसभा सदस्यों ने 'जय जवान, जय किसान' के नारे लगाए। इसके बाद आप विधायकों ने विधानसभा परिसर में तीनों कानूनों की प्रतियां जलाई। बात दें विधानसभा का विशेष सत्र एक दिन के लिए और बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गुलाम भारत में भी शहीद भगत सिंह के पिता और चाचा ने इसी तरह के एक आंदोलन में अंग्रेजी सरकार को तीन विवादित कानूनों को नौ माह के आंदोलन के बाद वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया था। लेकिन अब आजाद भारत में किसानों को इस तरह के आंदोलन करने पड़ रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से कानूनों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन



सीएम केजरीवाल ने सदन में तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए लाए गए संकल्प पत्र को फाड़ते हुए कहा कि आज हर किसान भगत सिंह बन चुका है।  सरकार कह रही है कि वह किसानों से मिल रही है और उन्हें इन कानूनों के लाभ बताने की कोशिश कर रही है। यूपी के सीएम ने कहा कि किसानों को यह बिल लाभ पहुंचाएगा क्योंकि यह किसानों से उसकी जमीन नहीं छीनेगा। क्या यह फायदा है?
विज्ञापन
विज्ञापन


वह आगे बोले कि इतनी जल्दी क्या थी कृषि कानून को महामारी के दौरान संसद में पास करने की? ऐसा पहली बार हुआ है कि तीन कानून राज्यसभा में बिनी वोटिंग के पास हो गए। इसलिए मैं यह तीनों कानून सदन में फाड़ता हूं और केंद्र को अपील करता हूं कि वह अंग्रेजों से बुरा न बनें।


सदन से बाहर आकर पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा ने तीनों कानूनों को खारिज कर दिया है और केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि उन्हें ये कानून वापस लेने चाहिए। प्रदर्शन के दौरान 20 दिन में 20 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। औसत के अनुसार हर रोज एक किसान इस आंदोलन में शहीद हो रहा है।

वहींं इससे पहले महेंद्र गोयल ने कहा कि मैं इन तीनों काले कानूनों को स्वीकार करने से इनकार करता हूं क्योंकि यह किसान विरोधी हैं। यह बात कहते हुए उन्हें कानून की प्रतियों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

सदन के सत्र की शुरुआत होते ही मंत्री कैलाश गहलोत ने तीनों कानूनों को रद्द करने का संकल्प पत्र पेश किया। सभी वक्ताओं को इस पर बोलने के लिए पांच मिनट का समय दिया गया। इसी बीच में जब महेंद्र गोयल की बारी आई तो उन्होंने कानून की प्रति को फाड़कर फेंक दिया था।

'संविधान का अपमान कर रहे केजरीवाल'

वहीं, भाजपा ने मुख्यमंत्री के कृत्य को 'शर्मनाक' और कृषि कानूनों पर आम आदमी पार्टी का 'दोहरा रवैया' बताया है। पार्टी प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भारत के संविधान का अपमान किया है। एक मुख्यमंत्री जो पहले तो 23 नवंबर को इन्हीं कृषि कानूनों को प्रदेश में लागू करते हैं, वहीं 17 दिसंबर को सदन के पटल पर इसकी कॉपी फाड़ते हैं। इससे पूरी दुनिया मेें भारत के लोकतंत्र का मजाक उड़ा है। उन्हें सस्ती लोकप्रियता से बचना चाहिए और अपने संवैधानिक दायित्व को समझना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि किसान हितैषी बनने वाले केजरीवाल के राज्य में केवल 6 किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठाया है। उन्हें बताना चाहिए कि उनकी योजनाओं का लाभ कितने किसानों को मिल रहा है। 






'दिल्ली के धरने-प्रदर्शन पर मौन क्यों हैं मुख्यमंत्री'
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि मुख्यमंत्री को पहले अपनी दिल्ली की तरफ ध्यान देना चाहिए, जहां बीजेपी की महिला नेता धरने पर बैठी हुई हैं और किसानों से सहानुभूति जताने वाले मुख्यमंत्री को उनसे मिलने का समय तक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सत्र दिल्ली नगर निगमों में हुए कथित तौर पर भ्रष्टाचार पर चर्चा के लिए बुलाया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के नेताओं-विधायकों के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर चुप्पी क्यों साध रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed