फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand raised for a National Patient Charter for patients' rights.

Delhi NCR News: मरीजों के अधिकारों के लिए उठी राष्ट्रीय पेशेंट चार्टर की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
आईएचडब्ल्यू काउंसिल और इंडियन मेडिकल पार्लियामेंटेरियंस फोरम की बैठक में उठे मरीजों के स्वास्थ्य अधिकारों के मुद्दे
विज्ञापन


नई दिल्ली। आईएचडब्ल्यू काउंसिल और इंडियन मेडिकल पार्लियामेंटेरियंस फोरम ने मरीजों के हक और बेहतर इलाज की मांग को लेकर राष्ट्रीय पेशेंट चार्टर बनाने की मांग की है। इसमें महंगे इलाज के लिए सरकारी बीमा योजनाओं को एक साथ लाने, मरीजों को क्लीनिकल ट्रायल तक पहुंच देने और नवजात और दुर्लभ बीमारियों की जांच बढ़ाने की बात कही गई। संगठन ने कहा कि फेफड़ों के कैंसर, थैलेसीमिया, एसएमए और एएलएस जैसी बीमारियों का इलाज बहुत महंगा है। इसे आयुष्मान भारत और सीजीएचएस जैसी सरकारी योजनाओं में शामिल किया जाना चाहिए। इसके साथ ही नवजात शिशुओं की जांच और ऑटिज्म जैसी समस्याओं की समय पर पहचान करने की महत्ता पर भी जोर दिया गया।

आईएचडब्ल्यू काउंसिल के सीईओ कमल नारायण ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था मरीज को ध्यान में रखकर बननी चाहिए। सांसद डॉ. शिवाजी कालगे ने कहा कि नीतियां बनाते समय जमीनी हकीकत और मरीजों की आवाज सुनना जरूरी है। कैंसर के लिए काम करने वाले डॉ. विवेक तोमर ने कहा कि इलाज इस बात पर निर्भर नहीं होना चाहिए कि मरीज कितना पैसा खर्च कर सकता है। संगठन ने बताया कि 23 अक्तूबर को मुंबई में छठवां पेशेंट फर्स्ट समिट 2026 आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed