आज से दिल्ली विधानसभा का सत्र, इन मुद्दों पर फिर होगा हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा का सत्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है, जो दो दिन तक चलेगा। छठी विस के चौथे सत्र के दोनों दिन जनता की दिक्कतों से जुड़े तारांकित प्रश्न नहीं उठाए जाएंगे।
बिना प्रश्नकाल दो दिन के चलने वाले सत्र में नियम 280 में विधायक समस्याएं रख सकते हैं, लेकिन उसमें चर्चा का प्रावधान नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल का कहना है कि यह विशेष सत्र है।
कैबिनेट ने 3 जून को सत्र बुलाए जाने का फैसला किया था। प्रश्नकाल के लिए कम से कम 10 दिन चाहिए होता है। नियम 280 में विधायक क्षेत्र की समस्याएं उठाएंगे, जिसका जवाब एक महीने में आता है।
नियम 280 में उठाए जाएंगे अहम मुद्दे
सत्र में विधायक एमसीडी में कथित भ्रष्टाचार और कुप्रशासन पर अल्पकालिक चर्चा करेंगे। दो दिन चलने वाले चर्चा की शुरुआत नितिन त्यागी करेंगे। अलका लांबा और भावना गौड़ चर्चा को आगे बढ़ाएंगी।
एमसीडी को कठघरे में खड़े करने वाले इस सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। जहां आप विधायक एमसीडी में भ्रष्टाचार, सफाई कर्मचारियों का वेतन नहीं देने, कर वसूली में पिछड़ने का मुद्दा रखेंगे।
वहीं भाजपा के दो विधायक इसे ड्रामा करार देंगे। विधानसभा सत्र की शुरुआत दोपहर बाद होगी। पहले एक घंटे नियम 280 के तहत चर्चा होगी। उसके बाद मंत्री सत्येंद्र जैन वार्षिक प्रतिवेदन रखेंगे।
उपाध्यक्ष पद के लिए भी होगा नामांकन
विस उपाध्यक्ष का चुनाव 10 जून को
दिल्ली विधानसभा में खाली उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 10 जून को होगा। इसके लिए नामांकन या किसी अन्य सदस्य की तरफ से नोटिस बृहस्पतिवार को दोपहर तक दिया जा सकता है।
हालांकि, आम आदमी पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व मंत्री राखी बिड़लान का उपाध्यक्ष निर्वाचित होना तय है। पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली टीम ने राखी का नाम फाइनल कर दिया है। यह पद वंदना कुमारी के इस्तीफा देने के बाद खाली हुआ है।