{"_id":"69d536a9497062b7bc081115","slug":"delhi-assembly-security-breach-family-members-claim-sarabjit-had-not-taken-his-depression-medication-for-week-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक: गेट तोड़कर घुसने वाला सरबजीत डिप्रेशन का मरीज, एक हफ्ते से नहीं ली थी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक: गेट तोड़कर घुसने वाला सरबजीत डिप्रेशन का मरीज, एक हफ्ते से नहीं ली थी दवा
Tue, 07 Apr 2026 10:24 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:24 PM IST
सार
दिल्ली विधानसभा में घुसने वाला सरबजीत डिप्रेशन का मरीज है। वह भांजे के लापता होने से तनाव में था और दवा नहीं ले रहा था। परिजनों ने 7 अप्रैल को दिल्ली पुलिस को दस्तावेज सौंपे।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा के वीवीआईपी गेट को तोड़कर अंदर घुसने वाले सरबजीत का पिछले करीब नौ साल से शाहजहांपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, वह डिप्रेशन का मरीज है और पिछले एक सप्ताह से दवा नहीं ले रहा था, जिससे वह अक्सर हिंसक हो जाता है। मंगलवार को परिजनों ने उसके इलाज से जुड़े दस्तावेज दिल्ली पुलिस को सौंपे और जांच में सहयोग की बात कही। भाई अवतार सिंह ने बताया कि हर साल फरवरी, मार्च और अप्रैल में उसकी हालत ज्यादा बिगड़ती है।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, लखीमपुर खीरी निवासी सरबजीत को अपने भांजे हरमनदीप सिंह के लापता होने की जानकारी मिली तो वह तनाव में आ गया। हरमनदीप, जो दिल्ली के हरिनगर में रहकर बीटेक सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है, एक अप्रैल को अचानक गायब हो गया था। दो अप्रैल को उसने मां को फोन कर बताया कि वह दिल्ली में नहीं है, जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया।
विज्ञापन
परिवार ने हरिनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और उसकी आखिरी लोकेशन पंजाब के आनंदपुर साहिब में मिली। तीन अप्रैल को सरबजीत भांजे की तलाश में निकला और पांच अप्रैल को आनंदपुर साहिब पहुंचकर भांजे हरमनदीप के पिता से झगड़ा किया। परिजनों ने जब सरबजीत की पत्नी से झगड़े का जिक्र किया तो उन्होंने उसे डिप्रेशन की दवा खिलाने की सलाह दी लेकिन उसने दवा नहीं खाई। उसी रात सरबजीत अपनी कार से दिल्ली निकल गया और छह अप्रैल की दोपहर कार लेकर विधानसभा परिसर में घुस गया।
विज्ञापन
सुरक्षा पर तैनात एसआई और एक एएसआई को किया गया निलंबित
दिल्ली विधानसभा में वीवीआईपी गेट को तोड़ते हुए कैसे आरोपी सरबजीत परिसर में दाखिल हुआ इसको लेकर पुलिस के आला अधिकारी जांच कर रहे हैं। सुरक्षा में कहां चूक हुई और कौन-कौन इसके लिए जिम्मेदार है, इसकी भी पड़ताल जारी है। वहीं दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा की सुरक्षा में तैनात एसआई और एक एएसआई को निलंबित कर दिया गया है।
बाकी पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। छानबीन के बाद तथ्यों के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। मामले में दिल्ली पुलिस के अलावा गेट नंबर-2 पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सरबजीत ने दावा किया है कि नशे की हालत में वह विधानसभा में दाखिल हुआ था। वारदात के बाद वह भागने लगा तो पुलिस कर्मियों व सीआरपीएफ के जवान ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने उनकी बात को अनसुना किया और और खतरनाक तरीके से कार चलाकर वहां से भाग निकल गया।