फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly second day live updates bjp mlas wear black turbon and dress

दिल्ली विधानसभा: केजरीवाल का निशाना- उपराज्यपाल हमारे सिर पर आकर बैठ गए, उनके पास तो पावर तक नहीं है

Tue, 17 Jan 2023 01:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 17 Jan 2023 01:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सदन में कहा कि पूरे देश में सवाल उठ रहा है कि दिल्ली में चुनी हुई सरकार की चलनी चाहिए या एक व्यक्ति विशेष की चलनी चाहिए। समय बहुत बलवान होता है कोई भी चीज परमानेंट नहीं होती है। बहुत सरकारी आई और चली गई।

विज्ञापन
delhi assembly second day live updates bjp mlas wear black turbon and dress
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र का आज दूसरा दिन है। पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद आज सदन का काम सुचारू रूप से चल रहा है। हालांकि अपना विरोध प्रकट करने के लिए मंगलवार को भाजपा विधायक काली पगड़ी बांधकर और काला कपड़ा पहनकर सदन में पहुंचे। यहां पढ़ें पूरे दिन की अपडेट...
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा पहुंचे और कार से सीधे में सदन में गए। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि पूरे देश में सवाल उठ रहा है कि दिल्ली में चुनी हुई सरकार की चलनी चाहिए या एक व्यक्ति विशेष की चलनी चाहिए। समय बहुत बलवान होता है कोई भी चीज परमानेंट नहीं होती है। बहुत सरकारी और चली गई। हो सकता है कि केंद्र में हमारी सरकार हो। दिल्ली में एलजी हमारा हो। उस दौरान दिल्ली में भाजपा या कांग्रेस की सरकार हो सकती है। मगर हमारा एलजी ऐसे काम नहीं करेगा। हम चुनी हुई सरकार की इज्जत करते है। दिल्ली में 2 करोड़ लोग हैं।
विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने कहा कि अपने बच्चों जैसी शिक्षा दिल्ली के सभी बच्चों को देना चाहता हूं। शिक्षा पर बहुत ज्यादा खर्च किया जा रहा है। अच्छे स्कूल बनाए गए हैं। अच्छे परिणाम आ रहे हैं। शिक्षा का स्तर उठाने के लिए शिक्षकों को अच्छी से अच्छी ट्रेनिंग दी है। विदेशों में भी ट्रेनिंग दिलवाई गई है। ये पूरा परिवार हैं। इनके बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहता हूं। जैसा मैंने अपने बच्चों को शिक्षा दी वैसे ही देना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसी कड़ी में टीचर को भेजा जा रहा था। हम 30 टीचर को विदेश भेजना चाहते हैं। जब हमारे शिक्षा मंत्री ने कह दिया तो  हम भेज देंगे। लेकिन एलजी ने दो बार आपत्ति लगा दी। जब हम लाइसेंस बनाने जाते हैं तो बार-बार आपत्ति लगा कर भ्रष्टाचार करते हैं। गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने से क्यों रोका जा रहा है। भाजपा और दूसरे पार्टी के नेता के बच्चे विदेश जाकर अच्छी शिक्षा लेते हैं। कोई इसका विरोध नहीं करता। हम अपने बच्चों को विदेश की शिक्षा के लिए भेजेंगे। 

अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को बेगाने की शादी में अब्दुल्ला दीवाना करार दिया। दिल्ली वालों के टैक्स के पैसे से भेजेंगे। कौन एलजी जो हमारे सिर पर आ कर बैठ गया। दिल्ली सरकार के कार्यों में अड़ंगा लगा रहे हैं, जबकि उनका कोई अधिकार नहीं है। हम तय करेंगे हमारे बच्चे कहां पढ़ेंगे। एलजी के पास पावर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि तीन मुद्दों के अलावा उनके पास पावर नही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उपराज्यपाल व्यक्तिगत तौर पर कोई भी निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र नहीं है। वह सेवा कानून व्यवस्था और पुलिस से संबंधित मामलों में निर्णय ले सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दो बार लिखा है कि एलजी के पास पावर नही हैं।

मगर उपराज्यपाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नहीं मान रहे हैं और वे लगातार दिल्ली सरकार के काम में अड़ंगा लगा रहे हैं। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने केवल राय दी थी। मैं पढ़ने के दौरान टॉपर रहा था, कभी मेरे टीचरों ने मेरा होमवर्क चेक नहीं किया और उपराज्यपाल हमारी फाइल चेक कर रहे हैं जैसे वह मेरे हेड मास्टर हैं। संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति कैसे बोल सकता है कि कोर्ट का ऑर्डर नहीं मानेंगे। एमसीडी में पार्षद मनोनीत करने के मामले में भी आपत्ति जताई है। मैं मुख्यमंत्री हूं। मैने सब कुछ देख लिया। मैं पहली से 12वीं तक प्रथम आया। मेरे टीचर ने भी कभी ऐसे जांच नहीं कि जैसे एलजी कर रहा हैं। किस धारा में कहा गया है कि कॉस्ट एनालिसिस करवाएंगे। हाईकोर्ट का ऑर्डर लेकर गया था। एलजी सीधे किसी भी विषय पर आदेश दे रहे हैं। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उपराज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री और मंत्रियों की अनदेखी करके सीधे मुख्य सचिव को आदेश दिए जा रहे हैं। वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नहीं मानते। एमसीडी चुनाव में बीजेपी की हार के बाद दिल्ली सरकार के बिजली-पानी, सड़क, नाली आदि से जुड़े हुए सारे काम बंद करा दिए। सबकी पेमेंट रोक दी। उपराज्यपाल लगातार दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। अगर इनकी पेमेंट हो जाती तो दिल्ली में भाजपा की 20 सीट आती। काम रोक दिया इसलिए 104 सीट आई। 

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उपराज्यपाल ने कहा बीजेपी की 20 सीट भी नहीं आ रही थी, उनके कारण 104 सीट आई है। लोकसभा चुनाव में सभी 7 सीटें बीजेपी की आएंगी और अगले विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी चुनाव जीतेगी। भाजपा ने एलजी के साथ मिल कर सारे काम रुकवा दिए। अगर चुनी हुई सरकार के पास पावर ही नहीं है तो आजादी किस नाम की है। आजादी की लड़ाई ही इसकी के लिए थी कि जनतंत्र मजबूत हो।


भाजपा विधायक अजय महावर ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
भाजपा विधायक अजय महावर ने दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार होने का मुद्दा उठाया साथ ही आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। एक मंत्री पिछले कई महीने से जेल में बंद है और उस मंत्री को बचाने के लिए सरकार पूरी ताकत लगाए हुए है।

अजय महावर का आप विधायकों ने किया विरोध
अजय महावर के कथन का आप विधायकों ने कड़ा विरोध किया और कुछ देर तक सदन में हंगामा हुआ।

आप विधायक जून ने उठाया नशीले पदार्थ का मुद्दा
आप विधायक बीएस जून ने दिल्ली में नशीले पदार्थ बिकने का मुद्दा उठाया इस मामले में पुलिस आयुक्त को सदन में तलब करने की मांग की। इस  मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि भविष्य में विधायकों के उनके विधानसभा इलाके से संबंधित प्रश्न विधानसभा में उठाने की अनुमति दी जाएगी।


राजेंद्र गौतम ने उठाया अतिक्रमण का मुद्दा
आप विधायक राजेंद्र गौतम ने फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष ने उठाया राशन का मुद्दा
नेता प्रतिपक्ष रामवीर बिधूड़ी ने 3 माह से लोगों को राशन उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा उठाया। दिल्ली सरकार की ओर से भारत सरकार के गोदामों से राशन नहीं उठाया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed