फैब्रिक-टेक्सटाइल पर वैट वापसी के साथ दिल्ली विधानसभा में बजट पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली का 2016-15 का बजट मामूली संशोधन के साथ पास कर दिया। बजट में फैब्रिक-टैक्सटाइल और 500 रुपये से कम मूल्य के फुटवियर पर प्रस्तावित 5 फीसदी वैट को वापस ले लिया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बजट चर्चा के जवाब में इसकी घोषणा की। सिसोदिया ने कहा कि व्यापारियों ने आकर बताया कि पड़ोसी राज्य में इन पर वैट नहीं है, अगर वैट लगा देंगे तो व्यापार वहां शिफ्ट हो जाएगा।
दिल्ली का वित्त वर्ष 2016-17 का बजट 20.6 हजार करोड़ रुपये योजना मद समेत 46.6 हजार करोड़ रुपये का बजट पास करने के साथ ही वित्त वर्ष 2015-16 का 37,965 करोड़ रुपये का संशोधित अनुमान पास कर दिया। बजट 28 मार्च को पेश हुआ था।
उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जनता को नुकसान होने वाला फैसला हो गया है तो उसे रात 12 बजे भी वापस लेने का यू टर्न लेंगे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम राजा थोड़े हैं जो राजहठ करेंगे। हमारे पास बात आई कि जूते-कपड़े वालों के साथ गलत हो जाएगा, हमने कह दिया कि वैट नहीं लगाएंगे।
दिसंबर तक सभी इलाकों में मोहल्ला क्लीनिक देंगे
बजट चर्चा की शुरुआत में विधायक अनिल वाजपेयी, अलका लांबा, विशेष रवि ने कपड़ों और जूतों पर प्रस्तावित 5 फीसदी वैट को वापस लिए जाने की मांग रखी। इसी बीच उपमुख्यमंत्री ने उठकर कहा कि कपड़े और जूतों पर प्रस्तावित वैट को लेकर पड़ोसी राज्यों से इनपुट लेकर समीक्षा की है, अभी लागू नहीं हुआ है। इसे लागू नहीं करेंगे।
बजट चर्चा में मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट के पांच मंत्री, तीन विपक्षी विधायक समेत 20 सदस्यों ने हिस्सा लिया। विपक्ष के नेताओं ने कई खामियां गिनवाने के साथ पिछले बजट के वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। तो गोपाल राय ने कहा कि अच्छा पब्लिक ट्रांसपोर्ट देंगे।
सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिसंबर तक सभी इलाकों में मोहल्ला क्लीनिक देंगे और कपिल मिश्रा ने कहा कि पानी की पाइपलाइन देंगे तो टैंकर माफिया खत्म कर देंगे। मनीष सिसोदिया ने बजट चर्चा के जवाब में कहा कि सत्तापक्ष के विधायक कमी ढूंढते हैं और विपक्षी गलतियां ढूंढते हैं लेकिन नेता विपक्ष भ्रमित कर रहे हैं।
हमारी सरकार बिजली की स्पीड से काम करती है
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार बिजली की स्पीड से काम करती है, ये है सबसे तेज सरकार। विपक्ष को सुनने के बाद विश्वास हो गया कि बजट में कोई कमी नहीं है। लोग कहते हैं जादुई बजट है। टैक्स नहीं बढ़ा, राजस्व बढ़ गया।
पुराने बिल माफ कर दिए, बिजली पर सब्सिडी दे दी, किसानों को बड़ा मुआवजा, शहीदों को बड़ी सम्मान राशि, अस्पतालों में दवाइयां मुफ्त और टेस्ट फ्री कर दिए। फिर भी बजट लाभ में गया।
इस जादू का एक ही कारण है दिल्ली में ईमानदार सरकार है। वैट वापसी पर जो यू टर्न लिया है, उस पर फख्रहै। हमारी सरकार किसी की रोटी नहीं छीनेगी।