फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi assembly elections war of politics going on on Twitter

दिल्ली विधानसभा चुनावः ट्विटर पर भी चल रही राजनीति की जंग

Sat, 11 Jan 2020 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Jan 2020 05:41 AM IST
विज्ञापन
Delhi assembly elections war of politics going on on Twitter
भाजपा के वीडियो का दृश्य... - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली की सत्ता के लिए शुरू हुई जंग में ट्विटर का भी खूब इस्तेमाल हो रहा है। भाजपा और आप में यह जंग खासी दिलचस्प हो चली है। दोनों दलों ने बृहस्पतिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किए। एक ही थीम पर तैयार वीडियो में आप ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपराजेय बताया है, जबकि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश प्रेम के धागे को अटूट दिखा रही है।

विज्ञापन


आप और भाजपा की करीब 55-55 सेकेंड की वीडियो क्लिप एक सीमेंट कंपनी के विज्ञापन की तर्ज पर तैयार की गई हैं। एक में दिखाया जाता है कि दो सगे भाइयों के घरों को बांटने वाली दीवार सीमेंट की वजह से नहीं टूटती। भाजपा की क्लिप में बीच की दीवार को ‘राष्ट्रवाद’ का सिंबल बताते हुए एक तरफ अरविंद केजरीवाल व उनकी पार्टी और दूसरी तरफ पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार व उनके दोस्तों को दिखाया है। दोनों तरफ से ‘जेएनयू हिंसा’, ‘जामिया दंगा’ सरीखे शस्त्रों का इस्तेमाल होने के बावजूद दीवार न टूटने की वजह मोदी के नेतृत्व और 130 करोड़ भारतीयों के यकीन को करार दिया गया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, आप की वीडियो क्लिप में दीवार के एक तरफ कांग्रेस और दूसरी तरफ भाजपा को दिखाया गया है। दोनों तरफ से दोनों दलों के कार्यकर्ताओं, ‘उपराज्यपाल’, ‘सीबीआई’ सरीखे शस्त्रों के वार के बाद भी न टूटने वाली दीवार को ‘केजरी-वाल’ कहते हुए इसे सच्चाई व ईमानदारी से बनी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के वीडियो में आप ‘हाइपोक्रेसी’
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस भी इस मामले में पीछे नहीं है। पार्टी के ट्विटर हैंडल से 27 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें आप को ‘हाइपोक्रेसी’ पार्टी व भाजपा को ‘जुमला’ पार्टी बताते हुए कांग्रेस को दोनों से सुरक्षित बताया गया है। इसके अलावा, आप के शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रदूषण, परिवहन से जुड़े रिपोर्ट कार्ड को झूठा बताते हुए 15-18 सेकेंड के कई वीडियो पार्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed