फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections Samajwadi Party will not contest elections in Delhi

Delhi Assembly Elections: दिल्ली में सपा नहीं उतारेगी उम्मीदवार, अखिलेश यादव ने AAP को बिना शर्त दिया समर्थन

Mon, 16 Dec 2024 04:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 16 Dec 2024 04:46 PM IST
सार

Delhi Assembly Elections 2025 News: पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर नई दिल्ली से चुनावी मैदान में हैं। दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी  कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। पार्टी ने ग्रैटर कैलाश में मंत्री सौरभ भारद्वाज को उतारा है।

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections Samajwadi Party will not contest elections in Delhi
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार नहीं उतारेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में आप को बिना शर्त समर्थन देने की बात कही है। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर नई दिल्ली से चुनावी मैदान में हैं। दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी  कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

विज्ञापन

आप के मंत्री और बड़े नाम यहां से लड़ रहे चुनाव
आम आदमी पार्टी ने मालवीय नगर से सोमनाथ भारती को उतारा है। ग्रैटर कैलाश से मंत्री सौरभ भारद्वाज प्रत्याशी हैं। बाबरपुर से मंत्री गोपाल राय और तिलक नगर से जरनैल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। सत्येंद्र कुमार जैन शकूर बस्ती से, मुकेश कुमार अहलावत सुल्तानपुर माजरा से, रघुविंदर शौकीन नांगलोई जाट से, सोम दत्त सदर बाजार से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पार्टी ने मनीष सिसोदिया को इस बार जंगपुरा से चुनाव मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने 15 फीसदी महिलाओं को दिया मौका
पांच मुस्लिम समुदाय से उम्मीदवार उतारे हैं। 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। यानी 15 फीसदी महिलाओं को जगह दी है। अब आप ने 70 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। पार्टी ने पहली सूची में 11 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया था। वहीं, दूसरी सूची में 20 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए। पार्टी ने अपनी तीसरी सूची में एक नाम की घोषणा की थी। चौथी व अंतिम सूची में 38 नामों की घोषणा की गई है।

विज्ञापन

पिछले चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीटें अपने नाम की थीं
अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होना है। जिसकी तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे जोश में काम कर रही है। अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी हुआ नहीं है। 2020 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भाजपा के खाते में 8 सीटें गई थीं, जबकि कांग्रेस के हाथ खाली रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed