फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Elections 2020: स्मृति ईरानी ने आप पर बोला हमला, कहा बच्चों के हाथों में दिए पत्थर

Wed, 29 Jan 2020 10:45 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 29 Jan 2020 10:45 PM IST
खास बातें

दिल्ली चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। चुनाव प्रचार भी अपने चरम पर है। सभी पार्टियां, उम्मीदवार और स्टार प्रचारक दिल्ली की जंग के लिए तैयार हैं। हर रोज बयानबाजी से लेकर नए-नए वादों की लिस्ट आ रही है। ऐसे में आप यहां एक साथ पढ़ सकते हैं आज की चुनावी हलचल की सभी खबरें-

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 live news update of BJP Congress AAP campaign
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

10:38 PM, 29-Jan-2020
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से आम आदमी पार्टी (आप) सरकार सत्ता में आई है, उनके नेता ऐसे लोगों का समर्थन कर रहे हैं जो देश को टुकड़ों में बाटने के नारे लगाते हैं। आप के नेेताओं ने सीलमपुर में बच्चों के हाथों में पत्थर दिए, ताकि वो दिल्ली पुलिस पर पत्थरबाजी करें। 

 
09:20 PM, 29-Jan-2020
निर्वाचन आयोग द्वारा नोटिस जारी किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि अगर कोई राजनीतिक पार्टी शिकायत करती है, तो निर्वाचन आयोग नोटिस जारी करता है। मेरा मानना है कि निर्वाचन आयोग को नहीं लगता कि मैने कुछ गलत कहा है। मैं नोटिस का जवाब कल दूंगा। 
 

 
विज्ञापन
07:31 PM, 29-Jan-2020
पीएम मोदी ने किया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन: कांग्रेस
 
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के युवाओं को संबोधित किए जाने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कैडेटों के सामने राजनीतिक बातें करना मोदी को शोभा नहीं देता और ऐसा कर उन्होंने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के एनसीसी संबोधन मामले की चुनाव आयोग को जांच करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव चल रहा है और आचार संहिता लागू है। ऐसे में प्रधानमंत्री ने एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए जो बातें कही हैं उसके दो पहलू हैं। एक तो उन्होंने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इस पर चुनाव आयोग जरूर जांच करे।  
 
07:19 PM, 29-Jan-2020
भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पालम के राजापुरी इलाके में रोड शो किया।
 
07:12 PM, 29-Jan-2020
आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली को प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत की है। आप की मांग है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'आतंकवादी' बोलने के लिए प्रवेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।    

 
 
07:05 PM, 29-Jan-2020
केजरीवाल ने मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:15 PM, 29-Jan-2020
नजफगढ़ रैली मेंअमित शाह ने कहा- उन्होंने (आप) कहा था कि वे यमुना नदी का पानी साफ कर देंगे। केजरीवाल जी, आज मैं आपको चुनौती देता हूं कि अपनी कमीज उतारिए और यमुना में डुबकी लगाइए। आपको यमुना नदी की हालत का अंदाजा हो जाएगा।  
 
 
04:38 PM, 29-Jan-2020
पीएम मोदी करेंगे रैली

पीएम मोदी तीन फरवरी को पूर्वी दिल्ली और चार फरवरी को द्वारका में चुनावी रैली करेंगे।  
 
 
04:32 PM, 29-Jan-2020
अकाली दल और भाजपा फिर एक साथ

दिल्ली में फिर शिरोमणि अकाली दल और भाजपा एक साथ आए। जेपी नड्डा और सुखबीर बादल के बीच मुलाकात में हुआ फैसला। जल्द करेंगे एलान। इससे पहले अकाली दल ने सीएए का विरोध करते हुए भाजपा के साथ चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया था।  
 
 
02:29 PM, 29-Jan-2020
चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कथित विवादित बयान देने के मामले में पश्चिम दिल्ली से भाजपा के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। आयोग ने नोटिस में वर्मा के बयान से चुनाव आचार संहिता का प्रथम दृष्टया उल्लंघन होने के आधार पर जवाब तलब किया है। उन्हें गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक आयोग के समक्ष अपना जवाब देने को कहा गया है। बता दें कि आयोग ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी एक जनसभा में विवादित नारे लगवाने के मामले में मंगलवार को नोटिस जारी कर गुरुवार, 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा था।


 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed