नामांकन के लिए केजरीवाल ने किया 6 घंटे इंतजार, आप ने कहा- भाजपा की साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को नामांकन दाखिल करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। वह दोपहर करीब 12 बजे नामांकन के लिए परिवार के साथ जामनगर हाउस पहुंचे। यहां अन्य उम्मीदवारों की भी भारी भीड़ होने के कारण अफरातफरी मची थी। इस दौरान निर्दलीय उम्मीदवारों ने जमकर हंगामा भी किया। इनका कहना था कि केजरीवाल को सीधे एंट्री क्यों दे दी गई जबकि बाकी सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि उन्हें यहां पर टोकन नंबर 45 मिला और वह नामांकन दाखिल करने का इंतजार करते रहे। करीब 6 घंटे बाद उनका नंबर आया और उन्होंने नामांकन दाखिल किया। मनीष सिसोदिया ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया।
बीजेपी ने @ArvindKejriwal से पहले आज 45 उम्मीदवार पर्चे भरने के लिए लाइन में लगा दिए हैं. चुनाव आयोग जानबूझकर हर उम्मीदवार को आधा या एक घंटा दिए जा रहा है, जिसके काग़ज़ पूरे नही है उसे भी, जिसके प्रस्तावक नही है उनको भी, ताकि @ArvindKejriwal को पर्चा भरने से रोका जा सके. https://t.co/obLA4RpekV
विज्ञापन विज्ञापन— Manish Sisodia (@msisodia) January 21, 2020
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने भी इसके पीछे भाजपा का हाथ बताया। उन्होंने बताया कि केजरीवाल को टोकन नंबर 45 दिया गया।
Delhi CM and Aam Aadmi Party (AAP) candidate from New Delhi seat, Arvind Kejriwal at the Returning Officer's office, as he is yet to file his nomination. His token number is 45. #DelhiElections2020 https://t.co/I6av2vXvUp pic.twitter.com/gMWYMojDMW
— ANI (@ANI) January 21, 2020
हालांकि, केजरीवाल ने मामले को शांत करने की कोशिश करते हुए कहा कि कई उम्मीदवार पहली बार नामांकन कर रहे हैं। गलतियां कर रहे होंगे। हमने भी पहली बार गलतियां की थीं। सब मेरे परिवार का हिस्सा हैं।
Doesn’t matter. Many of them r filing for the first time. They r bound to make mistakes. We also made mistakes the first time. We shud hand hold them. I am enjoying waiting wid them. They r all part of my family. https://t.co/9s8hRDnjSU
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 21, 2020
इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि आज से पांच साल की यात्रा शुरू हो रही है। सभी दल मुझे हराने में लगे हैं। सभी पार्टियां मेरे खिलाफ एक हो गई हैं। वहीं नामांकन भरने से पहले आज सुबह उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया था कि एक तरफ भाजपा, जदयू, लोजपा, जजपा, कांग्रेस और राजद। दूसरी तरफ स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, फ्री महिला यात्रा और दिल्ली की जनता। मेरा मकसद है भ्रष्टाचार को हराना और दिल्ली को आगे ले जाना। वहीं, उन सब का मकसद है मुझे हराना।
एक तरफ़ - भाजपा, JD(U), LJP, JJP, Congress, RJD
दूसरी तरफ़ - स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, फ़्री महिला यात्रा, दिल्ली की जनता
मेरा मक़सद है - भ्रष्टाचार हराना और दिल्ली को आगे ले जाना,
उनका सबका मक़सद है - मुझे हराना
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 21, 2020
आप प्रमुख ने कहा, वे (विपक्षी दल) कह रहे हैं कि केजरीवाल को हराओ और मैं कह रहा हूं कि स्कूलों को बेहतर बनाओ, अस्पतालों को बेहतर बनाओ। उनका एकमात्र उद्देश्य केजरीवाल को हराने का है।
वहीं, नामांकन से पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल की मां ने उन्हें जीत का आशीर्वाद देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में सभी 70 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
सोमवार को रोड शो में उमड़ी भीड़ के कारण देरी हो गई थी और केजरीवाल पर्चा दाखिल नहीं कर पाए थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन था।