फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi assembly elections 2020 bjp to release there manifesto, Special strategy modi amit shah 

Delhi Election 2020: नितिन गडकरी आज जारी करेंगे भाजपा का 'संकल्प पत्र'

Fri, 31 Jan 2020 01:52 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 31 Jan 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
Delhi assembly elections 2020 bjp to release there manifesto, Special strategy modi amit shah 
bjp manifesto - फोटो : social media

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता आज दोपहर 3 बजे दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 'संकल्प पत्र' जारी करेंगे। बता दें कि अबतक किसी भी पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी नहीं किया है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने 'केजरीवाल गारंटी कार्ड' जारी किया है।

विज्ञापन

 

दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने घोषणापत्र बनाने के लिए अनोखी रणनीति अपनाई है। इसके लिए भाजपा ने 'मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव' नाम से अभियान चलाया। घोषणापत्र तैयार करने के लिए भाजपा ने पूरी दिल्ली में 49 बसें चलाई और घोषणापत्र के लिए लोगों के सुझाव लिए।


इस अभियान को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, विजय गोयल, हंसराज हंस ने लॉन्च किया था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा के घोषणापत्र में यमुना पुनर्जीनित करने, प्रदूषण,अनधिकृत कॉलोनियों समेत कई अन्य लोकलुभावन वादे हो सकते हैं। 

'मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव' अभियान के तहत भाजपा ने 70 विधानसभाओं में 49 वीडियो रथ के साथ-साथ सुझाव के लिए 1600 विशेष बक्से भी रखे थे।  

कांग्रेस ने भी चला दांव 

दिल्ली कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के घोषणापत्र के लिए लोगों से सुझाव प्राप्त करने के लिए एक अभियान शुरू किया था। इस अभियान का नाम 'दिल्ली के दिल की बात कांग्रेस के साथ' रखा गया था।

अभियान को पार्टी नेता शशि थरूर और दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और कई अन्य नेताओं ने लांच किया है। इस दौरान शशि थरूर ने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से किया जाने वाली प्रक्रिया दोतरफा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के घोषणापत्र में लोगों की जरूरतों को दर्शाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed