{"_id":"5e37c1348ebc3e4b425e16af","slug":"delhi-assembly-elections-2020-amit-shah-road-show-and-rallies","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफ राहुल बाबा और केजरीवाल एंड कंपनी, दूसरी तरफ देशभक्तों की टोली: शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफ राहुल बाबा और केजरीवाल एंड कंपनी, दूसरी तरफ देशभक्तों की टोली: शाह
Mon, 03 Feb 2020 07:35 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क/डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 03 Feb 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Amit shah
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के समर्थन में बड़े नेताओं का धुआंधार प्रचार जारी है। भाजपा नेता व गृह मंंत्री अमित शाह आज दिल्ली में कई रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।
मुंडका रैली में अमित शाह ने कहा-
-जब आप 8 फरवरी को वोट करें, तो आप ये मत सोचना कि ये वोट सिर्फ भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए है। आपका वोट दिल्ली और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाला भी है, नरेंद्र मोदी जी के हाथ मजबूत करने वाला है
-दिल्ली का चुनाव दो खेमों के बीच है। एक तरफ राहुल बाबा और केजरीवाल एंड कंपनी है, जो कहते हैं कि देश में तुष्टिकरण की राजनीति होनी चाहिए और जो कहते हैं कि हम शाहीन बाग वालों के साथ हैं। और दूसरी ओर मोदी जी के नेतृत्व में देशभक्तों की टोली है।
विज्ञापन
-कई बार राज्य सरकारों के बीच विभिन्न विकास कार्यों को लेकर स्पर्धा होती है। लेकिन कहीं पर भी दिल्ली सरकार का पहला नंबर नहीं आया। लेकिन अगर झूठ बोलने की कहीं स्पर्धा हो जाए, तो उसमें केजरीवाल जी का पहला नंबर आएगा।
सदर बाजार जनसभा में अमित शाह ने कहा
-शाहीन बाग में नारे लगते हैं कि हमें चाहिए जिन्ना वाली आजादी। और ये निर्लज्ज होकर कहते हैं कि हम शाहीन बाग के साथ हैं। शरजील इमाम जो कहता है कि असम को भारत से काट दो, ये उसके साथ खड़े हैं। इन लोगों को जवाब वोट देकर देना होगा।
-काम का हिसाब मांगने पर केजरीवाल जी नाराज हो जाते हैं और हमें कहते हैं कि दिल्ली का अपमान मत कीजिए। केजरीवाल जी, इंदिरा गांधी जी कहती थीं कि इंदिरा इज इंडिया,इंडिया इज इंदिरा। क्या आप भी मानते हो कि केजरीवाल इज दिल्ली-दिल्ली इज केजरीवाल?
-केजरीवाल जी ने कहा था कि हम जीतकर आएंगे तो सरकारी बंगला, सरकारी गाड़ी नहीं लेंगे। वादा करके वोट तो केजरीवाल ने ले लिए। लेकिन शपथ लेने के बाद सबसे पहले सरकारी बंगला और गाड़ी लेने की फाइल में साइन किए।
-70 साल से किसी की हिम्मत नहीं थी कि अनुच्छेद 370 को हटा सके। मोदी जी को आपने पूर्ण बहुमत दिया और उन्होंने 370 को पूरी तरह समाप्त कर दिया। विपक्षी कहते थे कि 370 हटी को खून की नदियां बह जाएंगी। क्या ऐसा कुछ हुआ? क्या गोलियां चलीं?
पहाड़गंज में अमित शाह का रोड शो
भाजपा का संकल्प पत्र
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना घोषणापत्र जारी कर चुकी है। इसमें सबसे बड़ा वादा गरीबों को दो रुपये किलो आटा देने का किया गया है। इसके अलावा गरीब छात्राओं को साइकिल और स्कूटी देने का भी वादा किया गया है।

#WATCH Delhi: Home Minister and BJP leader Amit Shah holds roadshow in Paharganj #DelhiElections pic.twitter.com/5f4FkZ5un6
— ANI (@ANI) February 3, 2020