फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections: 200 claimants applied to get tickets from Congress

दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस का टिकट पाने के लिए 200 दावेदारों ने किए आवेदन

Wed, 08 Jan 2020 07:03 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 08 Jan 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections: 200 claimants applied to get tickets from Congress
कांग्रेस

बड़ी-बड़ी कारें, रंगीन जैकेट और कुर्ता पहनकर टिकट की आस में पहुंचने वाले नेताओं की लंबी फेहरिस्त दिखी। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद मंगलवार को टिकट की दौड़ में कांग्रेसी नेता अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उम्मीदवारों ने अपने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से दावेदारी पेश करते हुए आवेदन किए।  

विज्ञापन


दोपहर बाद उनकी संख्या बढ़ती गई और शाम के वक्त भी तांता लगा रहा। शाम तक पार्टी कार्यालय में 200 से अधिक संभावित प्रत्याशियों के आवेदन पहुंच गए थे। विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाने पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली में पार्टी की मजबूत स्थिति को देखते हुए दूसरे दलों के लोग भी कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं। 
विज्ञापन


चुनावी सर्वेक्षणों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले जो सर्वेक्षण आया था उसमें कांग्रेस को महज तीन सीट दी गई थी, लेकिन बाद में पछताना पड़ा। चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली के नतीजे न केवल हरियाणा की तर्ज पर आएंगे बल्कि उससे और बेहतर होंगे। कांग्रेस दिल्ली में अपने दम पर सरकार बनाएगी, जिसके लिए पार्टी ने जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों का चयन करने के लिए आज होगी रायशुमारी

विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही भाजपा जहां प्रत्याशी तय करने की प्रक्रिया में जुट गई है, वहीं घोषणा पत्र को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रत्याशी के साथ ही घोषणा पत्र के लिए भी रायशुमारी की जा रही है। घोषणा पत्र आने वाले मंगलवार (मकर संक्रात) के दिन जारी किया जा सकता है।

पार्टी पदाधिकारियों अनुसार, बुधवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों के संभावित प्रत्याशियों के नाम पर रायशुमारी होनी है। प्रभारी, विस्तारक, संयोजकों के साथ पार्षद व विधायक भी मौजूद रहेंगे। इन सभी की राय लेकर लिखित रूप से एक पेटी में बंद कर दी जाएगी। केंद्रीय नेतृत्व रायशुमारी के आधार पर अंतिम निर्णय लेगा। 

बैठक में प्रदेश के दो नेता पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली की समस्या और कैसे उससे निपटा जाए, इसे भाजपा अपने संकल्प पत्र में जारी करेंगे। पार्टी केंद्रीय व स्थानीय दोनों मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। केंद्र सरकार के आयुष्मान योजना को लागू करने, गंदा पानी से निजात, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत स्थानीय मुद्दे को शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed