{"_id":"5e425cc18ebc3ee5dd29504e","slug":"delhi-assembly-election-results-2020-arvind-kejriwal-new-delhi-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली सीट से केजरीवाल की जीत तय, दस हजार से ज्यादा मतों से आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली सीट से केजरीवाल की जीत तय, दस हजार से ज्यादा मतों से आगे
Tue, 11 Feb 2020 01:20 PM IST
Mohit Mudgal
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
Delhi assembly election 2020
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से दस हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। केजरीवाल की जीत लगभग तय है। पिछली बार साल 2015 में केजरीवाल ने इस सीट पर 30 हजार के ज्यादा मतों से जीत हासिल की थी। पिछली बार भाजपा ने नुपूर शर्मा को यहां से मैदान में उतारा था। इस बार भाजपा ने केजरीवाल के सामने भाजपा के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सब्बरवार हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली विधानसभा सीट वो क्षेत्र है जिसने दिल्ली को पांच मुख्यमंत्री दिए हैं। इसी बात से इस सीट की अहमियत का अंदाजा भी लगाया जा सकता है। नई दिल्ली से भाजपा को पिछले पांच चुनावों से हार का सामना करना पड़ रहा है। आखिरी बार 1993 में कीर्ति आजाद ने भाजपा को यहां से जीत दिलाई थी। उसके बाद से भाजपा यहां लगातार हार रही है। 1998 में कीर्ति आजाद को यहां से हराकर कांग्रेस की शीला दीक्षित मुख्यमंत्री बनीं। वह 15 साल तक यहां से जीत कर मुख्यमंत्री रहीं। 2013 में केजरीवाल ने उन्हें हराकर पूरे देश को चौंकाया और दिल्ली की गद्दी संभाली। 2015 में भी अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली से 30 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन
बता दे कि नई दिल्ली विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 14,3,708 है, इनमें सबसे ज्यादा 14.95 फीसदी मतदाता अनुसूचित जाति के हैं। रुझानों से साफ है कि इस बार जनता ने एक बार फिर केजरीवाल पर भरोसा जताया है। आम आदमी पार्टी कार्यालय में जीत का जश्न शुरु हो गया है। जबकि भाजपा दबी जुबान से अपनी हार स्वीकार कर रही है।
विज्ञापन