फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election Delhi Election Commission investigate against Pravesh Verma Kejriwal had made this big

Delhi Assembly Election: दिल्ली चुनाव आयोग करेगा प्रवेश वर्मा के खिलाफ जांच, केजरीवाल ने लगाया था यह बड़ा आरोप

Thu, 09 Jan 2025 11:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 09 Jan 2025 11:12 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को आप की शिकायत की जांच करने, तथ्यों का पता लगाने और आदर्श आचार संहिता के अनुसार तत्काल उचित कार्रवाई करने को कहा है। 

विज्ञापन
Delhi Assembly Election Delhi Election Commission investigate against Pravesh Verma Kejriwal had made this big
अरविंद केजरीवाल और प्रवेश वर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी द्वारा नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ केंद्रीय चुनाव आयोग को दी गई शिकायत पर आयोग ने इसकी जांच करने के आदेश दिए हैं। चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को आप की शिकायत की जांच करने, तथ्यों का पता लगाने और आदर्श आचार संहिता के अनुसार तत्काल उचित कार्रवाई करने को कहा है। कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त को दिया पत्र
केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा। इसमें प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग रखी। चुनाव आचार संहिता 7 जनवरी से लागू हो चुकी है। इसके बावजूद 8 जनवरी को प्रवेश वर्मा ने हर घर नौकरी अभियान शुरू किया, जो आचार संहिता के नियमों के खिलाफ है। साथ ही, यह प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123 का उल्लंघन भी करता है। साथ ही, बार कोड वाले जॉब कार्ड का वितरण भी अवैध है और चुनाव आयोग के आदेश का उल्लंघन है। इसके अलावा सूचना मिली है कि प्रवेश वर्मा आधिकारिक आवास से लाडली बहन योजना के तहत प्रति वोटर 1100 रुपये दिलवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी कर रहे मदद
केजरीवाल ने कहा कि स्थानीय चुनाव अधिकारी भाजपा की मदद कर रहे हैं। उन्होंने मांग रखी कि नई दिल्ली विधानसभा के जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) को निलंबित किया जाए। साथ ही, उनका तबादला किया जाए। बुधवार को दोपहर 2-3 बजे डीईओ और ईआरओ को आवेदन दिया था कि खुलेआम जॉब कैंप चल रहे हैं और खुलेआम गलत काम हो रहे हैं, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन

प्रवेश खुलेआम लगा रहे जॉब कैंप
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा खुलेआम जॉब कैंप लगा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। पैसे बांटे जा रहे हैं। हैल्थ कैंप में चश्मे बांटे जा रहे हैं। ये चुनाव आयोग के तहत आने वाले अलग-अलग नियमों का उल्लंघन है। प्रवेश वर्मा के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। प्रवेश के घर पर रेड मारी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed