{"_id":"5e3da2918ebc3ee5a36f16e1","slug":"delhi-assembly-election-aap-mp-sanjay-singh-accuses-giriraj-of-distributing-money-and-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बनाया बंधक, नोट बांटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बनाया बंधक, नोट बांटने का आरोप
Sat, 08 Feb 2020 01:27 AM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
गिरिराज सिंह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान से ठीक एक दिन पहले दिल्ली के चुनावी रण में सियासी दल आक्रामक नजर आए। रिठाला विधानसभा क्षेत्र के बुध विहार इलाके में स्थित एक दुकान में लोगों ने काफी देर तक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरिराज सिंह ज्वैलरी की एक दुकान में मौजूद थे। बाहर लोगों का आरोप था कि मंत्री नोट बांटने आए हैं। यह हाई वोल्टेज हंगामा काफी देर तक चलता रहा और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। देखते ही देखते दुकान के बाहर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद गिरिराज सिंह को दुकान से बाहर निकाला। उधर आम आदमी पार्टी (आप) नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा है कि गिरिराज सिंह रिठाला विधानसभा क्षेत्र में रुपये बांटते पकड़े गए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है। संजय सिंह ने इस संबंध में वीडियो भी ट्वीट किया है, और आरोप लगाया है कि गिरिराज सिंह लोगों में पैसे बांट रहे थे।
हालांकि डीसीपी रोहणी के मुताबिक गिरिराज सिंह अपने पीएसओ के साथ निजी कार्य से विजय विहार में एक ज्वैलर से मिलने पहुंचे थे। शाम 6 बजकर 45 मिनट पर गिरिराज सिंह के पीएसओ ने ही पीसीआर कॉल कर शिकायत की थी कि आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता दुकान के बाहर जमा होकर हंगामा कर रहे हैं।
आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर देर रात हमला
मतदान से ठीक पहली रात दिल्ली का चुनावी रण हिंसा पर उतारू हो गया। शुक्रवार देर रात आप के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने देर रात इसकी जानकारी देते हुए हमले के पीछे भाजपा के कार्यकर्ताओं को दोषी बताया।
उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा, भाजपा के गुंडों ने रात में मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर हमला किया है। उनके काफी चोटें आई हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए और गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने एक फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें अखिलेश पति त्रिपाठी बेहोशी की हालत में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि देर रात तक भाजपा की ओर से इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है।
#EXCLUSIVE
— Saahil Murli Menghani (@saahilmenghani) February 7, 2020
POLL EVE DRAMA IN DELHI.
In this phone tape, AAP Rithala MLA tells me,
"Giriraj Singh ne mujhe kaha mein EK MINUTE MEIN UTHWA DETA HUN. 2000 rupees ke note ka suitcase tha unke paas"
👇👇https://t.co/qN1pnIM9qk