Delhi Assembly Election: भाजपा के संकल्प पत्र पर केजरीवाल की प्रतिक्रिया, बोले- अब मेरी तरह फ्री रेवड़ी...
Delhi Assembly Election 2025: भाजपा के इस संकल्प पत्र पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हमारे वायदे कॉपी किए हैं, उनके पास अपना कोई विजन नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। इसमें भाजपा ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये देने समेत कई वायदे किए हैं। भाजपा के इस संकल्प पत्र पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हमारे वायदे कॉपी किए हैं, उनके पास अपना कोई विजन नहीं है।
भाजपा अध्यक्ष ने ले ली पीएम मोदी से अनुमति?
अरविंद केजरीवाल ने कहा, भाजपा अध्यक्ष ने अपना संकल्प पत्र में कई रेवड़ियों की घोषणा की। क्या इन्हें बांटने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुमति ले ली है? प्रधानमंत्री ने सैकड़ों बार कहा है कि फ्री की रेवड़ी सही नहीं है। केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांटता है यह देश के लिए सही नहीं है, लेकिन बीजेपी अध्यक्ष ने एलान किया है कि हम भी केजरीवाल की तरह फ्री की रेवड़ी देंगे। प्रधानमंत्री आकर एलान करें कि उनकी सहमति है, वे बोलें कि मैंने गलत बोला था केजरीवाल सही है, फ्री की रेवड़ी भगवान का प्रसाद है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उन्हें यह स्वीकार करना चाहिए कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे बारे में जो कुछ कहा, वह गलत था।
'फिर भाजपा की जरूरत ही क्या है'
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आगे आकर कहना चाहिए कि केजरीवाल की रेवड़ी देना सही था। उन्होंने भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा कि घोषणापत्र में केवल वो वायदे किए गए हैं जो हम पहले से ही कर चुके हैं, तो फिर भी जो केजरीवाल पहले से कर रहा है फिर भाजपा की क्या जरूरत। केजरीवाल का काम केजरीवाल बेहतर तरीके से कर रहा है।
झूठ का पुलिंदा है भाजपा का संकल्प पत्र
केजरीवाल ने घोषणापत्र में दिल्ली की कानून व्यवस्था को शामिल न किए जाने पर आलोचना करते हुए कहा कि इनका संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा है। भाजपा ने केवल उन्हीं पुरानी योजनाओं का वादा किया है, जिन्हें पूरा करने में वे विफल रहे हैं। केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि भाजपा के घोषणापत्र में कहा गया है कि मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए जाएंगे। हम पूरी दिल्ली में जाकर लोगों से पूछेंगे कि क्या वे मोहल्ला क्लीनिक चाहते हैं या नहीं।