फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election 2025 arvind Kejriwal reaction on BJP manifesto

Delhi Assembly Election: भाजपा के संकल्प पत्र पर केजरीवाल की प्रतिक्रिया, बोले- अब मेरी तरह फ्री रेवड़ी...

Fri, 17 Jan 2025 08:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Jan 2025 08:38 PM IST
सार

Delhi Assembly Election 2025: भाजपा के इस संकल्प पत्र पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हमारे वायदे कॉपी किए हैं, उनके पास अपना कोई विजन नहीं है। 

विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2025 arvind Kejriwal reaction on BJP manifesto
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। इसमें भाजपा ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये देने समेत कई वायदे किए हैं। भाजपा के इस संकल्प पत्र पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हमारे वायदे कॉपी किए हैं, उनके पास अपना कोई विजन नहीं है। 

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने ले ली पीएम मोदी से अनुमति?
अरविंद केजरीवाल ने कहा, भाजपा अध्यक्ष ने अपना संकल्प पत्र में कई रेवड़ियों की घोषणा की। क्या इन्हें बांटने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुमति ले ली है? प्रधानमंत्री ने सैकड़ों बार कहा है कि फ्री की रेवड़ी सही नहीं है। केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांटता है यह देश के लिए सही नहीं है, लेकिन बीजेपी अध्यक्ष ने एलान किया है कि हम भी केजरीवाल की तरह फ्री की रेवड़ी देंगे। प्रधानमंत्री आकर एलान करें कि उनकी सहमति है, वे बोलें कि मैंने गलत बोला था केजरीवाल सही है, फ्री की रेवड़ी भगवान का प्रसाद है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उन्हें यह स्वीकार करना चाहिए कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे बारे में जो कुछ कहा, वह गलत था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'फिर भाजपा की जरूरत ही क्या है'
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आगे आकर कहना चाहिए कि केजरीवाल की रेवड़ी देना सही था। उन्होंने भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा कि घोषणापत्र में केवल वो वायदे किए गए हैं जो हम पहले से ही कर चुके हैं, तो फिर भी जो केजरीवाल पहले से कर रहा है फिर भाजपा की क्या जरूरत। केजरीवाल का काम केजरीवाल बेहतर तरीके से कर रहा है। 

विज्ञापन

झूठ का पुलिंदा है भाजपा का संकल्प पत्र
केजरीवाल ने घोषणापत्र में दिल्ली की कानून व्यवस्था को शामिल न किए जाने पर आलोचना करते हुए कहा कि इनका संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा है। भाजपा ने केवल उन्हीं पुरानी योजनाओं का वादा किया है, जिन्हें पूरा करने में वे विफल रहे हैं। केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि भाजपा के घोषणापत्र में कहा गया है कि मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए जाएंगे। हम पूरी दिल्ली में जाकर लोगों से पूछेंगे कि क्या वे मोहल्ला क्लीनिक चाहते हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed