फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election 2020: PM Modi Will hold rally in Ramlila Maidan on Sunday

दिल्ली विधानसभा चुनाव की बिछी बिसात, कल रामलीला मैदान में गरजेंगे पीएम मोदी

Sat, 21 Dec 2019 07:17 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 21 Dec 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2020: PM Modi Will hold rally in Ramlila Maidan on Sunday
रामलीला मैदान रैली - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रामलीला मैदान में धन्यवाद रैली के जरिए भाजपा के चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे। इसे लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारी पूरी कर ली है। आठ फुट ऊंचे और 80 फुट लंबे मंच से प्रधानमंत्री हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित करेंगे। अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने पर हो रही धन्यवाद रैली में प्रदेश भाजपा 11.5 लाख धन्यवाद हस्ताक्षर वाले पत्र भी उन्हें सौंपेगी।

विज्ञापन


दिल्ली में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गैर चुनावी रैली कर रहे हैं। चुनाव के ठीक पूर्व हो रही रैली को लेकर भाजपा नेता काफी उत्साहित हैं। नेताओं का कहना है कि मोदी के भाषण के बाद मिली लाइन को लेकर भाजपा रविवार से चुनाव मैदान में कूद पड़ेगी। उन्हें पता चल जाएगा कि नागरिकता संशोधन कानून, राम मंदिर, कच्ची कॉलोनियों को अधिकृत होने के मुद्दे पर आगामी चुनाव में क्या स्टैंड रखना है।
विज्ञापन


कयास हैं कि रैली में प्रधानमंत्री नागरिकता संशोधन कानून पर हो रहे बवाल पर अपनी बात रखेंगे। दिल्ली में केंद्र सरकार की पहल पर विकास कार्यों का जिक्र करेंगे। इसमें कच्ची कॉलोनियों को पक्की करने, छोटे दुकानदारों को रिहायशी इलाकों में व्यापार करने की अनुमति आदि से वे कांग्रेस व आप पर निशाना साधेंगे। एनआरसी पर भी प्रधानमंत्री बोल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रैली को सफल बनाने में लगे भाजपा नेता

रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं में होड़ है। दरअसल अधिकतम भीड़ जुटाकर भाजपा नेता टिकट के दावेदारी भी पेश करेंगे। टिकट के दावेदार पूरी दिल्ली में पोस्टर और होर्डिंग लगा चुके हैं। अब शक्ति परीक्षण की बारी है। लोगों को ज्यादा बसें भरकर रैली में लाने का लक्ष्य दिया गया है। शनिवार को अनधिकृत कॉलोनियों, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के बीच भाजपा नेताओं ने बाकायदा पर्चे बांटकर रैली के बारे में जानकारी दी। कच्ची कॉलोनियों की आरडब्ल्यूए और मार्केट एसोसिएशनों से भी संपर्क साधा गया है।

दिल्ली के विभिन्न स्थानों से चलेंगी 2700 बसें

कांग्रेस की हाल में हुई रैली की सफलता के बाद भाजपा के लिए भी धन्यवाद रैली को सफल बनाने की चुनौती है। इसे लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। करीब 2700 बसें दिल्ली में जगह-जगह तैनात की गई हैं, ताकि रैली स्थल तक अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों को पहुंचाया जा सके। भीड़ में किसी तरह की कमी नहीं रह जाए, इसके लिए प्रदेश भाजपा ने संसदीय क्षेत्र से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

अनधिकृत कॉलोनियों में लाखों पंफलेट वितरित किए गए हैं। रैली में आसपास के राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी भीड़ जुटाने की तैयारी है। इसके लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें तैनात की गई हैं। पार्टी का प्रयास है कि दिल्ली की हर अनधिकृत कॉलोनी से कम से कम दो बसें भरकर रैली स्थल तक पहुंचाई जाएं। 

मंच पर 30 नेताओं को मिलेगा स्थान

धन्यवाद रैली के लिए 80 फुट लंबा मंच तैयार किया गया है। इस पर प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री, दिल्ली के चुनाव प्रभारी, प्रदेश प्रभारी, पूर्व अध्यक्ष, सांसद, तीनों मेयर समेत कुल 30 लोग बैठेंगे। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था होगी। 200 सीसीटीवी कैमरों से रैली स्थल की मॉनिटरिंग होगी। मंच के समीप दो और पूरे रैली स्थल पर एक दर्जन से अधिक एलईडी लगाए गए हैं।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने बताया कि अनधिकृत कॉलोनियों के लोग ‘मोदी जी धन्यवाद, आपने घर का मालिकाना हक दिया’ लिखी बड़ी तख्ती प्रधानमंत्री को मंच पर जाकर सौंपेंगे और उन्हें धन्यवाद देंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed