फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election 2020: अनुराग-प्रवेश पर पाबंदी से लेकर केजरीवाल के 'आतंकी 'बयान तक...हर अपडेट  

Thu, 30 Jan 2020 07:58 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 30 Jan 2020 07:58 PM IST
खास बातें

दिल्ली चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। चुनाव प्रचार भी अपने चरम पर है। सभी पार्टियां, उम्मीदवार और स्टार प्रचारक दिल्ली की जंग के लिए तैयार हैं। कोई अपनी रणनीति बदल रहा है, तो कोई पिछले कामों की लिस्ट गिना रहा है। ऐसे में आप यहां एक साथ पढ़ सकते हैं आज की चुनावी हलचल की सभी खबरें-

विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2020 latest update BJP AAP Congress Election Commission
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

07:54 PM, 30-Jan-2020
भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी करेगी। 



 
03:53 PM, 30-Jan-2020
चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे आप नेता

अरविंद केजरीवाल को प्रवेश वर्मा द्वारा आतंकवादी कहे जाने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, पंकज गुप्ता और विकास योगी चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे। 
 

 
विज्ञापन
03:45 PM, 30-Jan-2020

पुलिस कमिश्नर का कार्यकाल बढ़ा 

चुनाव आयोग ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक का कार्यकाल बढ़ाने को मंजूरी दी। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी थी। पटनायक 31 जनवरी को रिटायर होने वाले थे। 
 

 
02:14 PM, 30-Jan-2020

अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर पाबंदी  

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर चुनाव आयोग की कार्रवाई। अनुराग पर 72 घंटे और प्रवेश पर 96 घंटे की प्रचार पाबंदी लगाई। 
 
 
01:54 PM, 30-Jan-2020
तेजिंदर बग्गा के बोल 

हरिनगर से भाजपा उम्मीदवार तेजिंदर बग्गा ने कहा कि 11 फरवरी को चुनाव नतीजे आते ही शाहीन बाग जैसे अड्डों पर सर्जिकल स्ट्राइक होगी। 
 

 
01:22 PM, 30-Jan-2020
अबतक 384 अवैध हथियार जब्त: चुनाव अधिकारी

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह के मुताबिक, 6 जनवरी से अब तक 384 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। 5592 लाइसेंसी हथियार जमा किए गए हैं। हिंसा के तीन मामले दर्ज हुए हैं। दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत 96355 लोगों और एक्साइज एक्ट के तहत 6001 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।  
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:46 PM, 30-Jan-2020

आतंकवादी बोले जाने पर छलका केजरीवाल का दर्द

भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के आतंकवादी वाले बयान पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक खोले, स्कूलों-अस्पतालों को सुधारा। दिल्ली का बड़ा बेटा बनकर पांच साल काम किया... क्या मैं आतंकवादी हूं? मैंने दो बार अनशन किया। सभी डॉक्टरों ने कहा कि केजरीवाल 24 घंटे से ज्यादा जिंदा नहीं रहेगा, मैंने देश के लिए अपनी जान दांव पर लगाई। पिछले पांच साल में उन्होंने (भाजपा) मुझे प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेरे घर पर छापा मारा, मेरे ऑफिस पर छापा मारा, मेरे खिलाफ मामले दर्ज किए। मैं एक आतंकवादी कैसे हो सकता हूं?  

 
11:41 AM, 30-Jan-2020

कपिल मिश्रा बोले- मुख्यमंत्री निवास भी खाली करवाएंगे दिल्ली वाले

भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने गुरुवार को एक बार फिर भड़काऊ ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि अगर 'आप' ने पांच साल में अस्पताल बनाए होते, फ्लाईओवर बनाए होते, कॉलेज बनाए होते, सड़कें, स्कूल बनाए होते तो आप को शाहीन बाग बनाने की जरूरत ना पड़ती। अब जब आम आदमी पार्टी ने शाहीन बाग बना ही लिया है तो शाहीन बाग के साथ-साथ मुख्यमंत्री निवास भी खाली करवाएंगे हम दिल्ली वाले।
10:46 AM, 30-Jan-2020

आप को मिला तृणमूल कांग्रेस का समर्थन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी का समर्थन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ’ ब्रायन ने आप उम्मीदवारों का प्रचार करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड कर लोगों से उन्हें वोट देने की अपील की है। 
10:42 AM, 30-Jan-2020

तिमारपुर में केजरीवाल का रोड शो

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर लोगों से वोट की अपील की
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed