फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   thief died after being electrocuted by power transformer in Mathura

चोरी करने में चली गई जान: ट्रांसफार्मर की केबिल काट रहा था चोर, करंट लगने से हुई माैत; लाश छोड़कर भाग गए साथी

Sun, 23 Aug 2026 11:51 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 23 Aug 2026 11:51 AM IST
सार

बिजली ट्रांसफार्मर करने पहुंचे चोर की करंट लगने से माैके पर ही माैत हो गई। घटना के बाद साथी के शव को माैके पर ही छोड़ चोर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
thief died after being electrocuted by power transformer in Mathura
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के सौंख में विद्युत ट्रांसफार्मर की चोरी करने आए चोर को करंट लग गया। करंट लगने से एक चोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना में शामिल अन्य चोरों की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव लोरिहा पट्टी में शनिवार की देर रात चोर करीब 2:30 बजे गांव में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को चोरी करने के लिए केबिल को काट रहे  थे। तभी एक चोर को करंट लग गया और चोर ट्रांसफार्मर से नीचे गिर गया। चोर की मौके पर मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर के शव को कब्जे में लिया। ्र
विज्ञापन


घटना को लेकर सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह मय फोर्स के घटनास्थल पहुंचे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतक चोर की शिनाख्त अलीगढ़ के गांव गिरधरपुर निवासी अजय यादव पुत्र कुंवरपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि देर रात विद्युत ट्रांसफार्मर की चोरी के दौरान एक चोर को करंट लगने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed