फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election 2020 election campaign end, main topic of dispute, yogi, anurag thakur

Delhi Election 2020 : 'शाहीन बाग' से लेकर 'केजरीवाल आतंकवादी' तक...इन मुद्दों से बरपा हंगामा

Fri, 07 Feb 2020 01:45 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 07 Feb 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2020 election campaign end, main topic of dispute, yogi, anurag thakur
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली चुनाव प्रचार अब खत्म हो चुका है। चुनाव की घोषणा के बाद से सभी राजनीतिक दलों ने जनता के बीच जाकर अपनी बात रखने का कोई मौका नहीं छोड़ा। चुनाव से पहले ऐसा लग रहा था कि इन चुनावों में भाजपा और कांग्रेस किस आधार पर जनता से वोट मांगने जाएंगे। यानि मुद्दों की कमी साफ नजर आ रही थी। जहां भाजपा ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए काम पर कमल का बटन दबाने के लिए कहा, तो कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नाम पर वोट मांगे। वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने पांच साल के काम पर जनता को रिझाने की कोशिश की। चुनाव प्रचार में काफी मुद्दे ऐसे रहे, जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि ये प्रचार में इतनी अहम भूमिका निभाएंगे। क्या-क्या हुआ चुनाव प्रचार के दौरान जानिए- 

विज्ञापन


विज्ञापन

शाहीन बाग पर गरमाई सियासत..

शाहीन बाग दिल्ली विधानसभा चुनाव के केंद्र में रहा। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि शाहीन बाग इस चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा रहा। भाजपा ने इस मुद्दे को खूब भुनाया। भाजपा के हर नेता ने आम आदमी पार्टी नेतृत्व को शाहीन बाग जाने के लिए ललकारा और इसे आम आदमी पार्टी की साजिश बताया। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर शाहीन बाग की समस्या का समाधान नहीं कर रही, क्योंकि भाजपा के पास इसके अलावा कोई मुद्दा ही नहीं है।  कपिल मिश्रा से लेकर योगी आदित्यनाथ तक भाजपा नेताओं ने केजरीवाल और आप को हर मंच पर घेरा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मुद्दा  

23 जनवरी को मॉडल टाउन से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने चुनाव में हिंदुस्तान-पाकिस्तान का मुद्दा उठा दिया। कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया कि आठ फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। इसके साथ ही कपिल मिश्रा ने कहा- दिल्ली में कई जगहों पर मिनी पाकिस्तान बन चुका है। कई जगहों पर शाहीन बाग बना दिया गया है। जब-जब पाकिस्तान खड़ा करने की कोशिश हुई है, तब-तब हिंदुस्तान खड़ा हुआ है। चुनाव आयोग ने उनपर 48 घंटे की प्रचार पाबंदी लगाई। 

आतंकवादी कहने पर भड़के केजरीवाल...

पहले भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को आतंकवादी कहा, इसके बाद आम आदमी पार्टी ने इसे मुद्दा बनाया। चुनाव आयोग में शिकायत की गई, सड़कों पर रैलियां निकाली गईं। ये मुद्दा शांत हुआ ही था कि दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केजरीवाल को आंतकवादी बता दिया। इस पर केजरीवाल ने भी पलटवार किया, उन्होंने अपने काम गिनाते हुए कहा कि क्या इतने काम करने वाला आतंकी हो सकता है। उन्होंने इसके लिए अमित शाह से भी प्रश्न कर दिया कि बताए मैं आतंकी कैसे हूं?

गोली मारो ... को

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में नारे लगवा दिए 'देश के गद्दारों को, गोली मारो ....... को।' रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। चुनाव आयोग ने मामले में संज्ञान लिया और ठाकुर के प्रचार पर 72 घंटे की रोक लगा दी। इसकी गूंजा संसद में भी सुनाई पड़ी। अनुराग विपक्ष के निशाने पर आए।  

हनुमान चालीसा पर विवाद 

चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में केजरीवाल एक समाचार चैनल के मंच पर थे, एंकर ने उनसे पूछा कि आपको हनुमान चालीसा आती है। केजरीवाल ने चालीसा सुनानी शुरू कर दी। इसके बाद भाजपा ने जमकर केजरीवाल पर तंज कसे। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि चुनाव में हार को देखकर केजरीवाल को हनुमान जी याद आ रहे है। तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी तो केजरीवाल ने चालीसा पढ़ना शुरू किया है, आगे देखते जाइए ओवैसी भी हनुमान चालीसा पढ़ता नजर आएगा। मॉडल टाउन से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने भी इसे लेकर केजरीवाल पर तंज कसा।  

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed