Delhi Election 2020: दिल्ली कैंट में कांग्रेस अडिग, आप और भाजपा ने बदले प्रत्याशी, किसकी होगी जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली कैंट विधानसभा सीट सैन्य छावनी के लिए जानी जाती है। यह सीट नई दिल्ली जिले के अंदर आती है और नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। यहां आठ फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे।
यहां पहली बार साल 1951 में चुनाव कराए गए थे। उस समय यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार राघवेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की थी। वर्तमान में नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र सिंह विधायक हैं। इससे पहले यहां से चार बार कांग्रेस और चार बार भाजपा जीत दर्ज करा चुकी है।
इनमें होगी टक्कर
| पार्टी | उम्मीदवार 2020 | उम्मीदवार 2015 |
| आप | वीरेंद्र सिंह कादियान | सुरेंद्र सिंह |
| भाजपा | मनीष सिंह | करण सिंह तंवर |
| कांग्रेस | संदीप तंवर | संदीप तंवर |
इस बार कांग्रेस से संदीप तंवर, भाजपा से मनीष सिंह और आम आदमी पार्टी से वीरेंद्र सिंह कादियान इस सीट से मैदान में हैं। कांग्रेस के संदीप तंवर पिछली बार भी यहां से दावेदार थे और इस बार भी हैं। वहीं भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने प्रत्याशी बदले हैं। इससे नाराज होकर कमांडो सुरेंद्र सिंह ने आप से इस्तीफा दे दिया है और वह एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
पिछली बार के नतीजे
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| आप | सुरेंद्र सिंह | 40,133 |
| भाजपा | करण सिंह तंवर | 28,935 |
| कांग्रेस | संदीप तंवर | 7087 |
सेना का मुख्यालय होने के नाते इस क्षेत्र को दिल्ली कैंट के नाम से जाना जाता है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 1,32,233 है, जिनमें से 78,031 पुरुष और 54,191 महिला वोटर्स हैं।