{"_id":"5e2ee6908ebc3e7d6963635a","slug":"delhi-assembly-election-2020-controversial-slogans-raised-in-anurag-thakur-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...को' नारे पर घिरे अनुराग ठाकुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...को' नारे पर घिरे अनुराग ठाकुर
Mon, 27 Jan 2020 07:53 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 27 Jan 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Delhi election 2020 : अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर पहुंच चुका है। इसी बीच भाजपा नेता और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की रैली का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह और यहां मौजूद भीड़ नारा लगाती नजर आ रही है जिसे लेकर विवाद हो रहा है। विपक्ष ने इसे लेकर उन्हें निशाने पर लिया है।
इस वीडियो में दिख रहा है कि अनुराग ठाकुर मंच से नारा लगा रहे हैं- 'देश के गद्दारों को... जिसके बाद मंच के नीचे मौजूद लोग जवाब में कहते हैं- 'गोली मारो...को'।
अनुराग ठाकुर की रैली का ये वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस उनपर हमलावर है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने इस वीडियो को ट्वीट कर कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ध्रुवीकरण करने के लिए बेकरार है।
विज्ञापन
महिला कांग्रेस ने पूछा है कि क्या चुनाव आयोग अनुराग ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई करेगा? बता दें कि अनुराग ठाकुर दिल्ली चुनाव में पार्टी की ओर से रिठाला विधानसभा में उम्मीदवार मनीष चौधरी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान ये नारेबाजी हुई।