Delhi Election 2020: कपिल मिश्रा बोले, 8 फरवरी को हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने गुरुवार को विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया कि आठ फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा।
मालूम हो कि आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं, जिसके बाद 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। इससे पहले बुधवार को आम आदमी पार्टी ने कपिल मिश्रा के खिलाफ पत्र लिखकर मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत की थी।
𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) January 23, 2020
𝘃𝘀
𝗣𝗮𝗸𝗶𝘀𝘁𝗮𝗻
8𝘁𝗵 𝗙𝗲𝗯𝗿𝘂𝗮𝗿𝘆
𝗗𝗲𝗹𝗵𝗶
8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा
इसके साथ ही कपिल मिश्रा ने कहा- दिल्ली में कई जगहों पर मिनी पाकिस्तान बन चुका है। कई जगहों पर शाहीन बाग बना दिया गया है। जब-जब पाकिस्तान खड़ा करने की कोशिश हुई है, तब-तब हिंदुस्तान खड़ा हुआ है।
Kapil Mishra, BJP: It's going to be India vs Pakistan on February 8 in Delhi. 'Mini Pakistans' have been created at many places in Delhi. Shaheen Bagh is being replicated at various places. Jab-jab Pakistan khada karne ki koshish hui hai, tab-tab Hindustan khada hua hai. pic.twitter.com/dwOA39u7TH
— ANI (@ANI) January 23, 2020
कपिल मिश्रा की चुनाव आयोग से शिकायत
शिकायत में कहा है कि कपिल मिश्रा का मॉडल टाउन से गलत नामांकन पत्र स्वीकार किया गया है। आप ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कपिल मिश्रा का नामांकन तुरंत रद्द करने की मांग की है। आप का कहना है कि कपिल ने नामांकन के दौरान बिजली, पानी, टेलीफोन बिल को लेकर नो ड्यूज प्रमाणपत्र जमा नहीं किया, इसके बावजूद उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया।
मालूम हो कि कपिल इससे पहले आम आदमी पार्टी के सक्रिय नेता थे। सीएम अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले कपिल आप सरकार में दिल्ली के मंत्री भी रह चुके हैं। 2017 में उन्हें अचानक मंत्री पद से हटा दिया गया, जिसके बाद से उनका मिजाज बदला हुआ नजर आने लगा।
मंत्री पद से हटाए जाने के बाद बागी हुए कपिल सोशल मीडिया और टीवी चैनलों के माध्यम से लगातार केजरीवाल के खिलाफ हमलावर रहे हैं। पिछले साल अगस्त महीने में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।