{"_id":"5e3038758ebc3e4af41fa71f","slug":"delhi-assembly-election-2020-atishi-aap-candidate-from-kalkaji","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशी: वो महिला जिसने किया दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायापलट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशी: वो महिला जिसने किया दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायापलट
Wed, 29 Jan 2020 11:59 AM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी में आतिशी ने तेजी से अपनी पहचान बनाई है। 2014 लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें प्रवक्ता बनाया गया था। 2019 में उन्होंने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। इस बार वह कालकाजी से विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। जानिए उनसे जुड़ी खास बातें-
विज्ञापन
- आम आदमी पार्टी में की महिला नेता आतिशी मार्लेना एक होनहार स्टूडेंट, बेहतरीन टीचर होने के साथ ही शैक्षणिक योग्यता में भी अव्वल हैं। वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए जानी जाती हैं।
- दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुधार का सबसे बड़ा श्रेय आतिशी को दिया जाता है। वह आप की राजनीति मामलों की समिति की सदस्य भी हैं।
- आतिशी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार रह चुकी हैं लेकिन अप्रैल 2018 में उन्हें इस पद से हटा दिया गया था।
- दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आए क्रांतिकारी बदलाव के पीछे आतिशी को जिम्मेदार माना जाता है। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ उन्होंने स्कूलों की कायापलट में जबरदस्त मेहनत की है।
- आतिशी ने ही सरकारी स्कूलों में हैप्पीनेस करिकुलम की शुरुआत की।
- आतिशी की मां तृप्ता वाही और पिता विजय कुमार सिंह डीयू में प्रोफेसर थे। आतिशी ने स्कूल के समय में मार्क्स और लेनिन से बनने वाले शब्द 'मार्लेना' को अपने नाम के साथ जोड़ दिया था।
- एक दौर में बहुत से लोगों ने 'मार्लेना' अपने नाम के साथ इसी तरह जोड़ा था। लेकिन कुछ विवादों के चलते उन्होंने अपने नाम से 'मार्लेना' हटा दिया, अब वह सिर्फ आतिशी ही लिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन