बिना LG से पूछे ही केजरीवाल ने ट्रांसफर किए 9 IAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां केंद्र ने नोटिफिकेशन जारी कर केजरीवाल सरकार के अधिकार सीमित करने की कोशिश की थी वहीं अब दिल्ली सरकार ने विधानसभा में केंद्र सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने दो दिन के लिए दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया केंद्रीय गृहमंत्रालय के नोटिफिकेशन पर चर्चा का प्रस्ताव लाएंगे।
इस प्रस्ताव को लाने की रणनीति ये है कि आप के 40 विधायक नोटिफिकेशन पर राय रखेंगे और नोटिफिकेशन की धज्जियां उड़ा कर मोदी सरकार को घेरेंगे। हर पहलू को पूरी मजबूती के साथ रखा जाए इसके लिए विधायकों की पहले ही दो बैठकें हो चुकी हैं।
खबर है कि आज भी 2 बजे सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले 1 बजे विधानसभा में ही विधायक दल की मीटिंग होगी जिसमें सभी रणनीतियों को अंतिम स्वरूप दिया जाएगा।
प्रधान सचिव समेत 9 अफसरों का तबादला
हां आज दिल्ली सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है वहीं आज सुबह ही सरकार ने एक प्रधान सचिव समेत 9 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। बता दें कि यह फैलसा केजरीवाल ने बिना एलजी से पूछे लिया है।
आईएएस अफसर अमर नाथ जो डीयूएसआईबी के सीईओ थे उन्हें स्वास्थ सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दे दिया गया है। इसके साथ ही अरुण बरोका को उनकी पद से मुक्त कर दिया गया है।
एक अन्य अफसर एफओ हाशमी को स्पेशल सेक्रेटरी (स्वास्थ्य) के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 7 अन्य डीएएनआईसीएस अफसरों को दूसरे विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया है।