{"_id":"5e19544b8ebc3e878e3833ff","slug":"delhi-asi-wife-set-herself-on-fire-because-of-domestic-disputes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई की पत्नी ने खुद को लगाई आग, 45 फीसदी झुलसी, बड़े कदम के पीछे ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसआई की पत्नी ने खुद को लगाई आग, 45 फीसदी झुलसी, बड़े कदम के पीछे ये है वजह
Sat, 11 Jan 2020 10:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
Fire Shimla
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक विहार इलाके में दिल्ली पुलिस के एक एएसआई की पत्नी ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जीटीबी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में पीड़िता निधि की हालत नाजुक बनी हुई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि निधि का पति वेदपाल से विवाद रहता है। पुलिस आशंका जता रही है कि घरेलू कलह की वजह से निधि ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, वेदपाल और निधि परिवार के साथ विवेक विहार के ज्वाला नगर में रहते हैं। वेदपाल दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं और उनकी तैनाती ज्योति नगर थाने में हैं। कुछ माह पहले ही दोनों ज्वाला नगर में रहने आए थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम करीब 7 बजे निधि ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। पड़ोसियों ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनी तो उसके घर भागे। लोगों ने कंबल डालकर आग बुझाई।
इसके बाद किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचाया गया। निधि 45 फीसदी झुलस गई थी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पुलिस वेदपाल से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।