फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi aquila restaurant allegedly stops woman for wearing saree to enter video goes viral on social media

सोशल मीडिया पर वायरल : साड़ी पहनकर रेस्टोरेंट गई महिला हुई अपमानित, अंदर जाने से रोका गया

Wed, 22 Sep 2021 04:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 22 Sep 2021 04:59 PM IST
सार

इस घटना ने तब तूल पकड़ा जब लेखिका शेफाली वैद्य ने यह कथित वीडियो पोस्ट कर लिखा कि वीडियो में महिला को दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है क्योंकि साड़ी एक स्मार्ट
परिधान नहीं है।

विज्ञापन
Delhi aquila restaurant allegedly stops woman for wearing saree to enter video goes viral on social media
होटल कर्मी महिला को साड़ी पहनने के चलते प्रवेश से रोकते हुए - फोटो : वायरल वीडियो ग्रैब

विस्तार

महिलाओं के लिए सबसे उपयुक्त परिधान मानी जाने वाली साड़ी (Saree) पहनने के कारण किसी महिला को रेस्टोरेंट में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा यह सोचकर ही अजीब लगता है। लेकिन जब ऐसी ही एक घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो #Saree ट्रेंड ही चल पड़ा और लोग इस रेस्टोरेंट को तरह-तरह से कोसने लगे। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


इस घटना ने तब तूल पकड़ा जब लेखिका शेफाली वैद्य ने यह कथित वीडियो पोस्ट कर लिखा कि महिला को दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है क्योंकि साड़ी एक स्मार्ट परिधान नहीं है। शेफाली ने पूछा है कि यह कौन सुनिश्चित करेगा कि साड़ी एक स्मार्ट परिधान है या नहीं? मैंने अमेरिका, दुबई और इंग्लैंड के अच्छे से अच्छे रेस्टोरेंट में भी साड़ी पहनी है। और भारत में कोई अकीला रेस्टोरेंट ड्रेस कोड डिसाइड करेगा कि साड़ी स्मार्ट परिधान नहीं है? आश्चर्यजनक।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 16 सेकंड के इस कथित वीडियो में एक पुरुष और एक महिला जो रेस्टोरेंट के कर्मी लग रहे हैं महिला को रेस्टोरेंट में इसलिए आने से रोक रहे हैं क्योंकि उसने साड़ी पहनी है। तब नाराज होते हुए महिला ने पूछा कि आप मुझे दिखाइए कहां लिखा है कि साड़ी पहनना अलाउड नहीं है। इस पर महिला ने कहा कि मैम हमारे यहां सिर्फ स्मार्ट परिधान अलाउड है और साड़ी को हम स्मार्ट परिधान में सम्मिलित नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed