फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AQI was recorded at 195 Faridabad most polluted in NCR

अब घुटने लगा है 'दम': दिल्ली का AQI 195 पर, NCR में फरीदाबाद सबसे प्रदूषित; आज से बिगड़ सकते हैं हालात

Sat, 21 Oct 2023 12:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 21 Oct 2023 12:39 AM IST
सार

Delhi Air Pollution: सीपीसीबी के मुताबिक दिल्ली में 16 इलाकों में खराब हवा दर्ज की गई। जिसमें न्यू मोती बाग में सबसे अधिक एक्यूआई 274 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Delhi AQI was recorded at 195 Faridabad most polluted in NCR
दिल्ली में ग्रेप लागू होने के बवाजूद प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हवा की दिशा व मौसम के बदलने के साथ वायु गुणवत्ता खराब होने लगी है। शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 195 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी है। वहीं, गुरुवार के मुकाबले एक दिन में 74 सूचकांक की वृद्धि हुई। वहीं, 16 इलाकों में हवा खराब श्रेणी और 15 इलाकों में हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। इसके साथ ही एनसीआर में फरीदाबाद का सर्वाधिक सूचकांक दर्ज किया गया। वहीं, समग्र रूप से दिल्ली का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में बरकरार रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक हवा की दिशा बदलने के साथ ही पराली का धुआं दिल्ली में पहुंचने लगेगा इससे प्रदूषण खराब होगा।

विज्ञापन

16 इलाकों में खराब रही हवा
सीपीसीबी के मुताबिक दिल्ली में 16 इलाकों में खराब हवा दर्ज की गई। जिसमें न्यू मोती बाग में सबसे अधिक एक्यूआई 274 दर्ज किया गया। वहीं, आनंद विहार में 239, बवाना में 277, बुराड़ी क्रॉसिंग में 258, द्वारका सेक्टर-8 में 246, जहांगीपुरी में 238, मुंडका में 247, एनएसआईटी द्वारका में 210, नेहरु नगर में 218, पंजाबी बाग में 207 समेत कई इलाकों में हवा खराब रही। इसके साथ ही जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास 169, शादीपुर में 145, मंदिर मार्ग में 170 व आईटीओ में 182 समेत 15इलाकों एक्यूआई मध्यम श्रेणी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार से खराब श्रेणी में पहुंचेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। शनिवार को हवा विभिन्न दिशाओं से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। वहीं, सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने का भी अनुमान है। ऐसे में फिर से प्रदूषण लोगों को परेशान करेगा। इस दौरान हवा खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। वहीं, रविवार को हवा दक्षिण-पूर्वी व उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर से चलेगी। हवा की चाल आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। सफर इंडिया के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 82 दर्ज की गई, जोकि अच्छी श्रेणी में है। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 161 दर्ज की गई।

विज्ञापन

फरीदाबाद में सबसे प्रदूषित रही हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 291 रहा। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 238, नोएडा में 214, गाजियाबाद में 195 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed