फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AQI reported moderate after a long time visibility also good after light rain

बहुत दिनों बाद साफ हुई दिल्ली एनसीआर की हवा, लोंगों ने ली राहत की 'सांस'

Mon, 16 Nov 2020 10:08 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 16 Nov 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Delhi AQI reported moderate after a long time visibility also good after light rain
दिल्ली की हवा में देखा गया सुधार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली एनसीआर में रविवार शाम को हुई बारिश के बाद हवा में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है। सोमवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक सभी केंद्रों पर 200 से नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन


हवा में सुधार के कारण दिल्ली और आसपास के लिए इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी राहत मिली है। लोगों का कहना है कि बहुत दिनों के बाद उन्हें आंखों में होने वाली जलन व सांस लेने में हो रही परेशानी से निजात मिली है।
विज्ञापन


दिल्ली में विजिबिलिटी भी पहले के मुकाबले ठीक हो गई है। मालूम हो कि तमाम प्रतिबंधों के बावजूद दिवाली के दिन दिल्ली के कई इलाकों में जमकर आतिशबाजी की गई थी। इसके बाद दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब से गंभीर की श्रेणी में पहुंच गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग ने कल सुबह ही संभावना जताई थी कि शाम में हल्की बारिश के बाद प्रदूषण स्तर घट सकता है। फिलहाल हवा साफ होने से लोगों को काफी राहत मिली है, लेकिन ऐसा कब तक रहता है यह सोचने वाली बात है। ठंड के मौसम में दिल्ली में प्रदूषण का बढ़ना और लोगों का परेशान होना आम बात हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed