फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AQI crossed 300 Grape three will be implemented soon

Delhi NCR AQI: 300 के पार रहा दिल्ली का एक्यूआई, 21 इलाकों में हवा बेहद खराब; जानें कब लागू हो सकता है ग्रैप-3

Mon, 28 Oct 2024 06:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Oct 2024 06:28 PM IST
सार

Delhi-NCR AQI Today: एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे खराब श्रेणी में रही। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 304 दर्ज किया गया। यह रविवार के मुकाबले 52 सूचकांक कम है।

विज्ञापन
Delhi AQI crossed 300 Grape three will be implemented soon
Delhi AQI - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हवा की दिशा व गति बदलने से वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार आया है। हालांकि, हवा बेहद खराब स्तर पर बरकरार है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। इसके बाद हवा दम घोंटू होने की आशंका है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 304 दर्ज किया गया। यह रविवार के मुकाबले 52 सूचकांक कम है। वहीं, यह एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे खराब श्रेणी में रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में पटाखों और पराली के धुएं की हिस्सेदारी बढ़ेगी। इससे वायु गुणवत्ता गंभीर होगी।

विज्ञापन

जैसे-जैसे हवा गंभीर श्रेणी की ओर रुख करेगी, वैसे ही ग्रैप का तीसरा चरण लागू होने की आशंका बढ़ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदूषकों के प्रभावी फैलाव के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। अगले 6 दिनों तक वायु गुणवत्ता बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रहने की आशंका है। वेंटिलेशन इंडेक्स 4500 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 3000 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक सोमवार को हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 10.707 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 0.971 फीसदी रही। जबकि, रविवार को पराली के धुएं की हिस्सेदारी 8.03 फीसदी रही।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार तक गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है हवा
बृहस्पतिवार तक हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। सीपीसीबी के मुताबिक बुराड़ी, आनंद विहार, मुंडका व विवेक विहार समेत 21 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी व 14 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक सोमवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। मंगलवार को हवा विभिन्न दिशा से चलने का अनुमान है। हवा की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। वहीं, सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। वहीं, बुधवार को हवा की चाल 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। 

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई 

शहर, एक्यूआई
दिल्ली - 304
नोएडा - 248
ग्रेटर नोएडा - 233
गाजियाबाद - 228
फरीदाबाद  - 204
गुरुग्राम - 187
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
 

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-बुराड़ी - 365
-आनंद विहार - 343
-सोनिया विहार - 347
-मुंडका - 348
-बवाना  - 336
-विवेक विहार - 336
-वजीरपुर - 327
-अशोक विहार - 322
(नोट : यह सभी आंकड़ें सीपीसीबी के मुताबिक)

स्वाति मालीवाल का सवाल- एमसीडी की कोई जिम्मेदारी नहीं है?
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोमवार को अपने एक्स अकाउंट से निठारी रोड, किरारी का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें कूड़ा जलता दिख रहा है। उन्होंने लिखा है कि 'दिल्ली में जगह-जगह ऐसे कूड़े के ढेरों में आग जलाई जाती है, एमसीडी की कोई जिम्मेदारी नहीं है? दिल्ली गैस चैम्बर बन रही है लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस सीएम बस ब्लेम गेम में व्यस्त हैं। सारा दोष हरियाणा पंजाब का है, अपने घर में क्या हाल है वो देखा है कभी?
 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed