फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Anaj Mandi fire accident illegal factory building news latest update

अनाज मंडी अग्रिकांड: 14 दिन की रिमांड पर भेजे गए मालिक व मैनेजर, सभी मृतकों की पहचान हुई

Mon, 09 Dec 2019 11:39 AM IST
प्राची प्रियम पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 09 Dec 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Delhi Anaj Mandi fire accident illegal factory building news latest update
इमारत का मालिक रिहान - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी की जिस इमारत में भीषण आग लगी थी उसके मालिक रिहान और उसके मैनेजर फुकरान को आज (सोमवार) पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पुलिस ने इन दोनों की 14 दिन की रिमांड मांगी जिसे दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अनाज मंडी अग्रिकांड की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक रिहान व मैनेजर फुरकान को 14 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सभी 43 मृतक की पहचान हो गई है। 20 मृतकों के शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम हो गया। बाकी 13 शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया जाएगा। 

विज्ञापन


मामले की जांच के अपराध शाखा की कई टीमें बनाई गई है। हर टीमें को अलग-अलग काम सौंपा गया है। दिल्ली पुलिस स्थानीय निकायों को पत्र लिखने जा रही है। शुरूआती जांच में आग का कारण बिजली के तारो में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि अनाजर्मंडी अग्रिकांड की जांच स्थानीय सदर बाजार थाना पुलिस से लेकर अपराध शाखा को सौंपी गई है। अपराध शाखा में तैनात एसीपी संदीप लांबा की देखरेख में जांच शुरू कर दी गई है। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सदर बाजार थाना पुलिस ने बिल्डिंग के मैनेजर रेहान व मैनेजर फुरकान को सोमवार को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को 14 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अपराध शाखा की टीमों ने सोमवार को करीब तीन बार घटनास्थल का दौरा किया। रोहिणी स्थित एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर जांच करवई गई। एसएफएल ने मौके से नमूने उठाए हैं। इसके अलावा अपराध शाखा ने मौके की 3 डी लेजर स्कैनिंग मशीन से स्कैनिंग कराई। पुलिस ने मौके से मृतकों के मोबाइल व कुछ सामान बरामद किया है। 

अपराध शाखा के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती घायलों के बयान लेने शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा ऐसे लोग जो मौके पर थे और जो घायल नहीं हुए थे उनके बयान लिए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस उत्तरी नगर निगम समेत सभी स्थानीय निकायों के लिए पत्र लिखने जा रही कि इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। किस निकाय ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कदम क्यों नहीं उठाए। 

गौरतलब है अनाज मंडी अग्रिकांड को लेकर सदर बाजार थाने में गैर इरादतन हत्या और गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है। सोमवार देर शाम को केस की फाइल दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई थी। अनाज मंडी अग्रिकांड में 43 लोगों की मौत हो गई थी और  21 लोग घायल हो गए थे।कोर्ट ने मंजूर कर लिया। 

बता दें कि जिस बिल्डिंग में रविवार को आग लगने के कारण कई जाने चली गईं वह 24 घंटे बाद भी धधकती रही। सोमवार सुबह दोबारा बिल्डिंग पर पानी का स्प्रे कराया गया। पानी का छिड़काव करने के लिए सोमवार सुबह चार फायर टेंडर को बुलाया गया। 

हालांकि पानी का छिड़काव होते देख एक बार फिर लोगों में दहशत फैल गई। लोगों को लगा कि उसी बिल्डिंग में दोबारा आग लगी गई है, लेकिन बाद में पता चला कि बिल्डिंग के गर्म होने के कारण दोबारा पानी का छिड़काव करवाया जा रहा था। 


बता दें कि रविवार तड़के इस बिल्डिंग में आग लगी थी जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इमारत में काम करने वाले ज्यादातर मजदूर रात में यहीं सो जाते थे। एक-एक कमरे में 10-15 लोग रहा करते थे। दिनभर काम करने के बाद वह थककर जहां जगह मिलती वहीं पर सो जाते थे। रोजी-रोटी कमाने के लिए राजधानी दिल्ली आए ये लोग संकरी गली में मौजूद मकान में बेहद खराब स्थिति में अपने दिन गुजार रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed