फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ajay singh chautala big statement after out from tihar jail

जेल से बाहर आते ही अजय चौटाला का बड़ा बयान, बोले- 'हक मांगने से नहीं छीनकर मिलता है'

Mon, 05 Nov 2018 10:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 05 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
delhi ajay singh chautala big statement after out from tihar jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चौटाला परिवार में मचे घमासान के बीच सोमवार को अजय और अभय चौटाला ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) पर अपना-अपना दावा जताया। अभय चौटाला ने हिसार-जींद में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया, जबकि अजय ने दिल्ली में कार्यकर्ता सम्मेलन कर दम दिखाया।
विज्ञापन

   
 अभय चौटाला ने दावा किया कि पार्टी के 15 विधायक उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता के लिये जगह नहीं है। दुष्यंत और दिग्विजय ने ऐसा करके नियमों को तोड़ा है। 
विज्ञापन


लिहाजा उन पर की गई कार्रवाई जायज है। अभय ने कहा पार्टी में कोई टूट नहीं है और सभी पदाधिकारी उनके साथ हैं। उधर, बेटों को निष्कासित किए जाने पर अजय ने भी बगावती तेवर अपना रखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी किसी की बपौती नहीं है। हक मांगने से नहीं मिलता, इसलिए हम इसे छीनकर लेंगे। असली इनेलो किस की है इसका फैसला 17 नवंबर को जींद में होगा।

अजय सोमवार को तिहाड़ से14 दिन की पैरोल मिलने के बाद दिल्ली के 18 जनपथ स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे।  गौरतलब है कि दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को 7 अक्टूबर की रैली में अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 2 नवंबर को निष्कासित कर दिया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed