फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi air quality index improves after rain and strong winds, pollution

दिल्ली: बारिश और तेज हवाओं से प्रदूषण के स्तर में गिरावट, 'गंभीर' से 'मध्यम' श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता

Tue, 17 Nov 2020 07:41 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 17 Nov 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
delhi air quality index improves after rain and strong winds, pollution
हुमायूं के मकबरे में खुशनुमा मौसम का आनंद लेते लोग - फोटो : विवेक निगम

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। जिसके कारण काफी दिनों बाद मंगलवार को आसमान नीला दिखा। राजधानी में मंगलवार को वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह 'मध्यम' श्रेणी में आ गया । इससे पहले बारिश और तेज हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मोबाइल ऐप ‘समीर’ के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 168 दर्ज किया गया है जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है । यह सोमवार के 221 के मुकाबले बेहतर है जो 'खराब' श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के ‘सफर’ ने कहा है कि यह सुधार कुछ समय के लिए हैं और गुरुवार को यह दोबारा 'खराब' श्रेणी में पहुंच जाएगा । राजधानी में रविवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 435 जबकि शनिवार को 414 दर्ज किया गया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है। सफर के अनुसार सोमवार की सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed