फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air quality clean after due to heavy rain

खुशियों की सौगात ले आई ये बरसात, 2018 में पहली बार दिल्ली में खुलकर लीजिए सांस

Sun, 29 Jul 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jul 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Delhi air quality clean after due to heavy rain
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में बीते 3 दिनों से रूक-रूक कर लगातार बारिश हो रही है। बारिश से राजधानी में जगह-जगह भारी जल जमाव हो रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इसके बावजूद भी दिल्ली वालों के पास खुश होने का एक मौका है। इस बारिश से दिल्ली की हवा में मौजूद प्रदूषण दूर हो गया है। मीडिया रिपार्ट्स के अनुसार इस साल पहली बार शहर की हवा सबसे अच्छी हुई है।

विज्ञापन


एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसएएफएआर) के वैज्ञानिकों के अनुसार, नई दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 43 पर दर्ज की गई है। बता दें कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम 10 स्तर (10 मिलीमीटर से कम व्यास वाले कणों की मौजूदगी) दिल्ली-एनसीआर में 39 और दिल्ली में 32 के साथ अच्छा दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पीएम 2.5 स्तर (2.5 मिलीमीटर से कम व्यास वाले कणों की मौजूदगी) 39 जबकि दिल्ली में 21 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed