फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Air Pollution: Apart from the mask, use wet handkerchief to prevent dust particles

Delhi Air Pollution: प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क के अलावा करें यह छोटा सा उपाय, अंदर नहीं जा पाएंगे धूल के कण

Sat, 05 Nov 2022 01:00 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 05 Nov 2022 01:00 PM IST
सार

Delhi Air Pollution: स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस प्रदूषण से बचने के लिए एक छोटा सा उपाय करने की सलाह लोगों को दी है। उनका कहना है कि किसी के पास मास्क नहीं है, तो वह अपना रूमाल या अन्य कोई कपड़ा गीला करके अपने नाक और मुंह को अच्छी तरह से कवर ले...

विज्ञापन
Delhi Air Pollution: Apart from the mask, use wet handkerchief to prevent dust particles
Delhi Air Pollution - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

इन दिनों उत्तर भारत के कई शहरों में वायु प्रदूषण की समस्या देखने को मिल रही हैं। कई शहरों की हवा जहरीली हो गई है। इनका एक्यूआई इतना ज्यादा हो गया है कि सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। राजधानी दिल्ली और आसपास शहरों में एक्यूआई के लिहाज से हवा की गुणवत्ता काफी खराब है। वहीं पंजाब में पराली के धुएं के चलते राज्य के कई शहर सबसे खराब एक्यूआई की सूची में शामिल हैं। दिल्ली में साल दर साल प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के एक्यूआई की भी बात की जाए तो यह 400 के स्तर को पार कर गया है।

विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस प्रदूषण से बचने के लिए एक छोटा सा उपाय करने की सलाह लोगों को दी है। उनका कहना है कि इस भयंकर प्रदूषण से बाहर निकलते समय अगर किसी के पास मास्क नहीं है, तो वह अपना रूमाल या अन्य कोई कपड़ा गीला करके अपने नाक और मुंह पर अच्छी तरह से कवर ले। ये गीला रूमाल मास्क की तरह काम करेगा और आपको प्रदूषण से बचाएगा।

विज्ञापन

अमर उजाला से चर्चा में सफदरजंग अस्पताल के प्रोफेसर, निदेशक कम्यूनिटी मेडिसिन डॉ. जुगल किशोर कहते है कि वायु प्रदूषण से बचने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा घर के अंदर रहना चाहिए। अगर जरूरी काम हो तो ही बाहर निकलना चाहिए। बाहर जाते वक्त भी मास्क लगाना सभी के लिए बेहद जरूरी है, ताकि प्रदूषक तत्व सांस के जरिए आपके शरीर में नहीं पहुंच सकें। भयंकर प्रदूषण के इस दौर में अस्थमा के मरीजों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। दवाइयों को समय पर लेने के अलावा घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखने चाहिए। अगर संभव हो तो घर में एयर प्यूरीफायर लगवाना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को वायु प्रदूषण की वजह से आंखों में जलन हो रही है, तो उन्हें बार-बार आंखों को साफ पानी से धोना चाहिए। अगर ज्यादा ही जलन है, तो डॉक्टर की सलाह पर आई ड्राप का इस्तेमाल करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. किशोर का कहना है कि इस वायु प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बुजुर्ग और कम उम्र के बच्चों पर नजर आ रहा है। हालांकि कई लोगों में आंखों में जलन और एलर्जी जैसी दिक्कतें भी आ रही हैं। इस बीच भी अगर किसी व्यक्ति को रोज बाहर निकलना है, तो उन्हें कुछ बातों पर विशेष ध्यान चाहिए। बाहर जाते समय मास्क उपयोग करना चाहिए। अगर किसी के पास मास्क नहीं है, तो वह अपना रूमाल या गीले कपड़ा का उपयोग कर सकते हैं। गीला रूमाल या गीला कपड़ा मास्क की तरह काम करेगा और आपको प्रदूषण से बचाएगा। लेकिन बदलते मौसम के चलते ज्यादा देर तक गीला कपड़ा नहीं इस्तेमाल करना है। केवल बेहद जरूरी हो तभी इसका प्रयोग कर सकते हैं।

दिल्ली में लगातार खराब हो रही हवा

इस बीच दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के चलते हवा की गुणवत्ता में गिरावट जारी है। सफर के अनुसार इस समय नोएडा में एक्यूआई 529 दर्ज किया गया है, तो गुरुग्राम में 478 और धीरपुर के आसपास 534 है। दिल्ली का कुल एक्यूआई इस समय 431 रिकॉर्ड हुआ है। दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। इस दौरान दिल्ली के सराय काले खां क्षेत्र में पानी का छिड़काव भी किया गया। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को एलान किया था कि शनिवार से दिल्ली में प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही कक्षा पांच से ऊपर की सभी कक्षाओं के लिए बाहरी गतिविधियों को भी बंद कर रहे हैं।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ गया है। वायु प्रदूषण की समस्या केवल दिल्ली में ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत के कई शहरों की हवा खराब हो गई है। प्रदूषण के लिए केवल आम आदमी पार्टी जिम्मेदार नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार को आगे आना होगा। पंजाब की पराली के लिए हम जिम्मेदार हैं। अगले साल तक पराली की समस्या का हल निकाल लिया जाएगा। केजरीवाल को गाली देने से हवा साफ नहीं होगी। हमें मिलकर योजना बनाने की जरूरत है। केजरीवाल ने कहा कि ऑड-ईवन पर विचार कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर इसे लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed