{"_id":"65c80b92dad874d60905dc13","slug":"delhi-air-pollution-air-in-very-bad-category-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Air Pollution : बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, एक्यूआई 300 के पार, अभी ऐसे ही रहेंगे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Air Pollution : बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, एक्यूआई 300 के पार, अभी ऐसे ही रहेंगे हालात
Sun, 11 Feb 2024 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 11 Feb 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम
राजधानी में हवा की गति कम होने से शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 316 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी है। इसमें शुक्रवार के मुकाबले 171 सूचकांक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार तक कमोबेश यही स्थिति रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक द्वारका सेक्टर आठ की हवा सबसे प्रदूषित दर्ज की गई, यहां एक्यूआई 387 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, नेहरू नगर में 386, आनंद विहार में 377, बवाना में 374, ओखला फेज-दो में 342 समेत 25 इलाकों में मध्यम श्रेणी में एक्यूआई दर्ज किया गया। चार इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
सबसे ठंडी रही शनिवार की सुबह : उत्तर-पश्चिम व उत्तर दिशाओं से चल रही ठंडी हवाओं के कारण शनिवार की सुबह फरवरी में सबसे ठंडी दर्ज की गई। इस दौरान पारा सामान्य से पांच डिग्री नीचे रहा। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है।